Matthew Hayden choose their IPL winning team: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2024 (Matthew Hayden Prediction on IPL 2024) को लेकर भविष्यवाणी की है. स्टार स्पोर्ट्स के शो में हेडन ने उस टीम का नाम बताया है जो इस बार आईपीएल का खिताब जीत सकती है. बता दें कि आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर केकेआर की टीम है तो वहीं, दूसरे नंबर पर इस समय राजस्थान दूसरे नंबर पर है. हाल ही में राजस्थान को दिल्ली और चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान की टीम के पास 14 अंक हैं और एक मैच जीतने के साथ ही टीम आईपीएल में क्वालीफाई कर जाएगी. वहीं, मैथ्यू हेडन ने माना है कि इस बार राजस्थान की टीम खिताब जीत सकती है. हेडन ने कहा कि. "मुझे लगता है कि इस बार आईपीएल का खिताब राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत सकती है. इस सीजन उससे शानदार परफॉर्मेंस किया है. मुझे लगता है कि राजस्थान की टीम इस बार आगे बढ़कर खिताब जीत सकती है. "
ये भी पढ़े- विवियन रिचर्ड्स ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया T20 World Cup 2024 का विजेता
ये भी पढ़े- शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा धमाका कर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज जोस बटलर वापस अपने देश लौ़ट गए हैं. ऐसे में यकीनन अहम मौके पर बटलर का न होना राजस्थान के लिए बड़ा झटका हो सकता है. दरअसल, इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेनी है. यही कारण है कि जोस बटलर इंग्लैंड लौट गए हैं.
अब आईपीएल में राजस्थान को दो मैच और खेलने हैं. पंजाब किंग्स औऱ केकेआर की टीम के साथ राजस्थान की टीम का मुकाबला होना है दोनों मैचों में से एक मैच जीतकर राजस्थान की टीम अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर सकती है. अबतक राजस्थान ने 12 मैच खेले हैं जिसमें 8 में उसे जीत मिली है. इसके अलावा 4 मैचों में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है. +0.349 का नेट रन रेट राजस्थान के पास है. राजस्थान रॉयल्स की टीम केवल एक बार ही आईपीएल का खिताब जीत पाई है. साल 2008 के पहले सीजन में राजस्थान ने आईपीएल का खिताब जीता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं