विज्ञापन

दलेर मेंहदी विवाद में अब मीका सिंह ने लिया भाई का पक्ष, मंत्री को कहा- आपके पास 35 लाख की रसीद है तो भेजो

अब इस पूरे विवाद में दलेर मेहंदी के भाई और मशहूर गायक मीका सिंह की एंट्री हो गई है. मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री के उस दावे पर सवाल खड़े किए, जिसमें कार्यक्रम के लिए बड़ी रकम दिए जाने की बात कही गई थी.

दलेर मेंहदी विवाद में अब मीका सिंह ने लिया भाई का पक्ष, मंत्री को कहा- आपके पास 35 लाख की रसीद है तो भेजो

उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. मंच पर ही दलेर मेहंदी को लिप-सिंकिंग को लेकर फटकार लगाने वाले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बयान के बाद अब गायक मीका सिंह खुलकर अपने भाई के बचाव में उतर आए हैं. मीका ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए मंत्री से कथित 35 लाख रुपये के भुगतान की रसीद सार्वजनिक करने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले के दौरान दलेर मेहंदी की प्रस्तुति चल रही थी. कार्यक्रम के बीच मंच पर पहुंचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर लिप-सिंक करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोग दलेर मेहंदी को सुनने आए हैं, उनकी टीम को नहीं.

मंत्री ने मंच से नाराजगी जताते हुए कहा था कि जब कार्यक्रम के लिए लाखों रुपये लिए गए हैं तो कलाकार को खुद गाना चाहिए. यही नहीं, उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि "बोला तो जा नहीं रहा आपसे, गाना क्या गाएंगे." इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे लेकर बहस शुरू हो गई.

सुबोध उनियाल ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद सुबोध उनियाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दलेर मेहंदी एक बड़े कलाकार हैं और इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था. उनका कहना था कि उन्हें महसूस हुआ कि दलेर मेहंदी लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि और मेला समिति के सदस्य होने के नाते उन पर लोगों का दबाव था कि इस मुद्दे पर सवाल उठाया जाए. एंकर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि दर्शक दलेर मेहंदी को सुनने आए थे, इसलिए मंच पर उनकी आवाज सुनाई देनी चाहिए थी.

हालांकि, बाद में एंकर ने उन्हें बताया कि संगीतकारों को केवल मंच पर एक्ट करने और ट्रैक के साथ प्रस्तुति देने के निर्देश दिए गए थे.

मीका सिंह ने मंत्री से मांगे सबूत

अब इस पूरे विवाद में दलेर मेहंदी के भाई और मशहूर गायक मीका सिंह की एंट्री हो गई है. मीका सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री के उस दावे पर सवाल खड़े किए, जिसमें कार्यक्रम के लिए बड़ी रकम दिए जाने की बात कही गई थी.

मीका ने लिखा, "सर, आपने 35 लाख रुपये कैश में दिए थे या चेक से? अगर आपके पास भुगतान की रसीदें हैं तो कृपया उन्हें सार्वजनिक कीजिए, ताकि लोगों के सामने सच्चाई आ सके. धन्यवाद."

यह भी पढ़ें: ढाई साल में साफ होगी यमुना; अमित शाह करेंगे शुरुआत, ये है सरकार का मेगा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daler Mehandi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com