विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

T20 World Cup: अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया, तो कुछ ऐसा होगा परिणाम

T20 World Cup: कश्मीर में आतंकियों द्वारा मजदूरों की हत्या के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं. मांग हो रही है कि पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में भारत न खेले.

T20 World Cup: अगर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया, तो कुछ ऐसा होगा परिणाम
T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर खासा उत्साह है
नयी दिल्ली:

जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर 24 को बहुप्रतीक्षित मैच का माहौल बना ही था कि माहौल में कश्मीर में हुए मजदूरों की हत्याआओं ने नाराजगी का रंग भर दिया. करोड़ों भारतीयों में इन हत्याओं को लेकर बहुत ही ज्यादा रोष है और एक बड़ा वर्ग पाकिस्तान के खिलाफ मै च न खेलने की मांग कर रहा है. बीजेपी के शीर्ष नेता ने भी आज ऐसा ही बयान दिया. पहली आतंकी घटना के बाद ही रविवार को सोशल मीडिया पर पूरे दिन फैंस पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने की मांग करते रहे, तो साथ ही पाकिस्तान को बैन करने की भी मांग उठती रही. 

इन प्रशसकों की मांग को सहज ही और बखूबी समझा जा सकता है, लेकिन भावनाएं अपनी जगह है, तो व्यावहारिक बातें अपनी जगह. यह बात कहने में जितनी आसान लगती है, उतनी बिल्कुल भी आसान नहीं है. सोचिए कि अगर वर्तमान में हालात और खराब हो जाते हैं और भारत टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर देता है, तो क्या होगा. 

1. प्वाइंट्स जाएंगे पाकिस्तान की जेब में

अगर भारत खेलने से इनकार कर देता है, तो पाकिस्तान को दो प्वाइंट्स मिल जाएंगे और भारत को कोई अंक नहीं मिलेगा. यह बात भारत के आगे बढ़ने के आसार पर बड़ा असर डाल सकती है. खासकर यह देखते हुए कि भारत के ग्रुप में न्यूजीलैंड जैसी दावेदार टीम भी है. ऐसे में टीम विराट निश्चित तौर पर दो अंक गंवाना नहीं चाहेगी. 

विराट ने पहली बार बतायी अश्विन को शामिल और चहल को विश्व कप टीम में न लेने की वजह

बीसीसीआई ने पूरी की आवेदन आमंत्रण की औपचारिकता, द्रविड़ बनेंगे सबसे पावरफुल कोच, देखें शर्तें

द्रविड़ के कोच बनने पर विराट कोहली ने दिया यह जवाब

भारत पहले वॉर्म-अप मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा, विराट को तलाशने होंगे इन 5 सवालों के जवाब

3. भारत के खिलाफ प्रतिबंध

अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलती है, तो वह अंक दो गंवाएगी ही, वहीं उसे प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ सकता है. भारत पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है. ऐसे में बीसीसीआई निश्चित तौर ऐसा नहीं चाहेगा. खासतौर यह देखते हुए भी कि प्रतियोगिता का आयोजन वह ही आईसीसी के साथ मिलकर कर रहा है. 

3. अगर यह फाइनल या सेमीफाइनल मैच हुआ तो...
अगर मान लो कि भारत लीग मुकाबले में पाकिस्तान का बहिष्कार कर सकता है, लेकिन सोचिए अगर अगर यही मैच सेमीफाइनल या फाइनल हुआ, तब क्या होगा. ऐसे में भारत के हटने पर पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. साल 1996 विश्व कप में भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल था. हालांकि, मैच दर्शकों के हुड़दंग के कारण नहीं खेला जा सका, लेकिन शअरीलंका को विजेता घोषित कर दिया गया. वहीं, अगर भारत-पाकिस्तान फाइनल खेलते हैं और भारत खेलने से मना कर देता है, तो पाकिस्तान को विश्व कप विजेता घोषित कर दिया जाएगा. 

ऐसी मांग करने वालों की लंबी कतार है

VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान . ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC T20 World Cup 2021, Board Of Control For Cricket In India, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com