शुक्रवार को साल के आखिर में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ, तो उसके लिए एक मनहूस खबर भी आयी. और उसके आतिशी बल्लेबाज जॉनी बैर्यस्टो मेगा इवेंट से बाहर हो गए. गोल्फ खेलते हुए इस विकेटकीपर बल्लेबाज के शरीर के निचेल हिस्से में चोट आयी है. और इस चोट के कारण बैर्यस्टो बाकी सीजन के साथ ही टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए हैं.
Asia Cup 2022: सोशल मीडिया बोला बीसीसीआई ने की गलती, जडेजा की जगह पटेल नहीं, इस खिलाड़ी को चुनना था
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जारी बयान में कहा कि लीड्स में गोल्फ खेलते हुए हुयी दुर्घटना में बैर्यस्टो के निचला हिस्सा चोटिल हा गया है. बैर्यस्टो अगले सप्तार विशेषज्ञ को दिखाएंगे, जिससे उनकी चोट की प्रकृति को लेकर बुरी तरह से सुनिश्चित हुआ जा सके. बैर्यस्टो ने चोट को लेकर सोशल मीडिया पर बयान भी जारी किया है.
बैर्यस्टो ने लिखा, "दुर्भाग्यवश आगे भविष्य में सभी मैचों/दौरों में मैं अनुपलब्ध नहीं हूं. वजह यह है कि मेरी टांग का निचला हिस्सा चोटिल हो गया है और इसके ऑपरेशन की जरूरत होगी. यह चोट तब लगी, जब आज सुबह गोल्फ खेलते हुए मैं फिसल गया." उन्होंने आगे लिखा कि मैं दुखी हूं और इस सप्ताह ओवल में होने वाले मुकाबले के लिए हर शख्स को शुभकामना देना चाहता हूं. साथ ही, उन साथियों को भी, जो टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. वैसे, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए जहां बेन डकेट को टीम में शामिल किया गया है, तो टी20 विश्व कप के लिए बैर्यस्टो के विकल्प का ऐलान नहीं हुआ है.
भारत के लिए बड़ा सबक हैं बैर्यस्टो!
इसमें दो राय नहीं कि बैर्यस्टो की चोट से इंग्लैंड के विश्व कप के आसार पर असर जरूर पड़ेगा. बहरहाल, उनका बाहर होना टीम रोहित और उसके सितारा खिलाड़ियोें के लिए बड़ा सबक है. और सबक यह है कि अब जबकि टी20 विश्व कप में बहुत ही कम समय बाकी बचा है या मेगा इवेंट नजदीक आ रही है, तो ऐसे खेल खेलने से बचें. इसमें मैचों से पहले वार्म-अप के दौरान कुछ ऐसे जोखिम भरे खेल भी शामिल हैं, जिन्हें खेलने से खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा काफी ज्यादा होता है. काफी पहले हम युवराज सिंह का केस भी देख चुके हैं. उम्मीद है कि भारतीय मैनेजमेंट इस केस से सबक लेगा और उन खिलाड़ियों को खास दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, जिनका विश्व कप में खेलना लगभग पक्का है.
यह भी पढ़ें:
* हांगकांग के आयुष शुक्ला का शिकार बने रोहित शर्मा, 19 वर्षीय गेंदबाज को नहीं पढ़ पाए भारतीय कप्तान
Asia Cup 2022 की सबसे बड़ी कवरेज देखिए सिर्फ NDTV Sports Hindi पर, VIDEO देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं