- विश्व कप शुरू हो रहा है अक्टूबर 16 से
- भारत-पाकिस्तान मुकाबला अक्टूबर 23 को
- टीम इंडिया पहुंच चुकी है ऑस्ट्रेलिया
टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए टीम इंडिया के 15वें सदस्य और पेसर की समस्या अभी सुलझी भी नहीं है कि पाकिस्तान से उसके लिए चैलेजिंग खबर आ रही है. खबर यह है कि पाकिस्तानी स्टार पेसर शाहीन आफरीदी (Shaheen Afridi is fit) भारत के खिलाफ खेले अक्टूबर 23 को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं. पाकिस्तान के अग्रणी अखबार डॉन के अनुसार आफरीदी भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं. पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ खेली गयी सीरीज के दौरान गॉल टेस्ट में चोटिल हो गए थे. तब से इस 22 साल का गेंदबाज पुनर्वास कार्यक्रम पर चल रहा था.
SPECIAL STORIES:
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
लंदन में हुयी सर्जरी
हाल ही में आफरीदी के घुटने की चोट की लंदन में सर्जरी हुयी. इसका खर्चा खुद आफरीदी ने उठाया था. और जब इस बात को पूर्व क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने सार्वजनिक किया, तो इस पर खासा बवाल भी मचा था.
Calm before the storm pic.twitter.com/pLtd85tOyR
— Shaheen Shah Afridi (@iShaheenAfridi) October 6, 2022
भारत को बनानी होगी खास रणनीति
आफरीदी ऐसे पेसर हैं, जो दिन विशेष पर दुनिया की किसी भी टीम के खिलाफ अपने बूते मैच जिता सकते हैं. एक नहीं कई बार उन्होंने ऐसा किया है. और भारतीय शीर्ष क्रम को आफरीदी के खिलाफ खास प्लान बनाना होगा क्योंकि जो रणनीतिक तौर पर एक कदम आगे रहेगा, बाजी उसी के पाले में रहेगी.
पिछले विश्व कप में हिला दिया था भारत को
पिछले साल यूएई में खेले गए भारत के खिलाफ मुकाबले में यह शाहीन ही थे, जिन्होंने 2.1 ओवर तक ही रोहित और केएल राहुल को पवेलियन भेजकर ऐसा झटका दिया था कि भारत इससे उबर ही नहीं पाया था. माना गया कि यह शुरुआती स्पेल ही था, जो भारत की हार की वजह बना. इस मैच में शाहीन तीन विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच बने थे.
यह भी पढ़ें:
पाक बल्लेबाज ने किया था रोज 150 छक्के जड़ने का दावा, सोशल मीडिया पर इस बात के लिए उड़ रहा जमकर मजाक
'यह वजह बतायी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान से मिली हार के लिए
' रोहित शर्मा ने पर्थ से शेयर की Video, ऑस्ट्रेलिया पहुंची टीम इंडिया
VIDEO: बाकी खबरों के VIDEO देखने के लिए हमारा YOU-TUBE चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं