- महिला एशिया कप में भारत की हार
- पाकिस्तान ने हरा दिया 13 रन से
- यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था-हरमन
बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला विश्व कप में करोड़ों भारतीय फैंस खासे निराश और गुस्से में दिखायी पड़े, जब उस पाकिस्तान टीम ने शुक्रवार को भारत को 13 रन से हरा दिया, जिसे हाल ही में थाइलैंड के हाथों हा झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान ने कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 137 रन बनाए थे. जवाब में भारत 124 रन ही बना सका और 13 रन से मुकाबला हार गया. मैच के बाद हरमनप्रीत ने हार पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि बेंच स्ट्रेंथ को मौका देने के कारण हमें हार का मुंह देखना पड़ा.
SPECIAL STORIES:
प्रदर्शन, हालात के हिसाब से 4 में से यह पेसर बुमराह की जगह लेने के लिए रेस में सबसे आगे, लेकिन....
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सूट -बूट पहनकर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, कार्तिक और चहल भी नहीं रहे पीछे
भारतीय कप्तान ने कहा कि मैनेजमेंट बाकी बल्लेबाजों को मौका देना चाहता था, जो दुर्भाग्यवश कारगर साबित नहीं हुआ. इसके कारण हमने मैच गंवा दिया, लेकिन इस स्कोर का सफलतापूर्वक चेज किया जा सकता था. हरमन बोलीं हम बाकी बल्लेबाजों को मौका देने की कोशिश कर रहे हैं. इस कारण हमें हार का मुंह देखना पड़ा. इस स्कोर का पीछा किया जा सकता था.
भारतीय कप्तान ने कहा कि बल्लेबाजों के स्ट्राइक रोटेन न कर पाना भी हार की एक वजह रहा. उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले नए बल्लेबाजों को भी अनुभव मिला और उनका पिच पर समय गुजारना खासा अहम है. हरमन ने कहा कि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि टीम मे जो भी नया है, उसे पर्याप्त मौके मिलें. यह बाकी बल्लेबाजों के लिए एक अच्छा मौका था. हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते और पाकिस्तानी टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली. हमें मजबूत टीमों के खिलाफ भिड़ने के लिए कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें:
कोच द्रविड़ ने T20 World Cup से पहले बॉलरों से की यह मांग, क्या पूरी होगी कोच की मांग
' टीम इंडिया 2.0 के पास खुद को साबित करने की चुनौती, कैसी होगी Playing XI?
VIDEO: बाकी खबरों के VIDEO देखने के लिए हमारा YOU-TUBE चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं