विज्ञापन

T20 World Cup 2026: तिलक वर्मा ने खत्म की सूर्यकुमार की 'गंभीर' चिंता, स्टाइल में पास किए 'तीनों टेस्ट'

T20 World Cup 2026, Tilak Varma: तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर प्रबंधन और फैंस को बहुत ज्यादा चिंता थी, लेकिन सोमवार को विश्व कप वॉर्म-अप मैच में जरूरी बातों को लेफ्टी बल्लेबाज ने शानदार अंदाज में साबित किया

T20 World Cup 2026: तिलक वर्मा ने खत्म की सूर्यकुमार की 'गंभीर' चिंता, स्टाइल में पास किए 'तीनों टेस्ट'
T20 World Cup 2025: तिलक वर्मा का फिट होना भारत के लिए बहुत ही अच्छी खबर है
X: social media

अगले महीने शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) से पहले टीम इंडिया 'जरूरी बॉक्स' टिक करते हुए आगे बढ़ रही है. इसी कड़ी में   पिछले दिनों सर्जरी से गुजरे टीम सूर्यकुमार के सबसे भरोसमेंद बल्लेबाज और मजबूत कड़ी तिलक वर्मा ने फिटनेस और मैच फिटनेस टेस्ट दस में से दस नंबर से पास कर लिया. तिलक वर्मा सोमवार को पेट के निचले हिस्से की सर्जरी के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते हुए सभी मानकों पर खरे उतरे जिससे भारतीय टीम प्रबंधन ने राहत की सांस ली होगी। उनकी और अन्य आईपीएल सितारों की मौजूदगी वाली भारत ‘ए' टीम ने सोमवार को यहां बड़े स्कोर वाले अभ्यास मैच में अमेरिका को 38 रन से हरा दिया.

तिलक वर्मा ने फॉर्म दिखा दी!

वास्तव में यह प्रैक्टिस मैच पहले से ही वर्ल्ड कप टीम में शामिल तिलक वर्मा के लिहाज से बहुत ही अहम था. उन्हें तीन प्वाइंट साबित करने थे. फिटनेस, मैच फिटनेस और फॉर्म! और तीनों ही बातों उन्होंने बखूबी अंदाज में साबित कीं. तिलक ने नंबर-3 पर खेलते हुए 24 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों से 38 रन बनाकर कप्तान सूर्यकुमार यादव की गंभीर चिंता को सिरे से खत्म कर दिया. वहीं, तिलक ने क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्होंने पीछे की ओर दौड़ते हुए एक शानदार कैच लेकर साईतेजा मुक्कमल्ला को पवेलियन भेजा.  तिलक ने गेंदबाजी भी की और एक विकेट लिया तथा अपना दूसरा कैच भी पकड़ा। तिलक ने अपना फिटनेस परीक्षण शानदार तरीके से पास कर लिया.

नारायण जगदीशन का शानदार शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए के बल्लेबाजों ने सीनियर टीम द्वारा तय किए गए ‘हर कीमत पर आक्रामक होकर खेलने' के रवैये को अपनाया. तमिलनाडु के विकेटकीपर नारायण जगदीशन की 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 55 गेंद में 104 रन की पारी से टीम ने तीन विकेट पर 238 रन बनाए. इसके जवाब में अमेरिका ने सपाट पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरकार 200 रन ही बना पाई. संजय कृष्णमूर्ति के 18 गेंद पर 41 रन की पारी खेली. वॉशिंगटन सुंदर के औपचारिक रूप से बाहर होने की स्थिति में उनकी जगह लेने के दावेदार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लेकर अपना दावा मजबूत किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com