विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

पापा, आपके फोन की आस लगाए बैठी हूं... कैप्टन सुमित कपूर की बेटी का ये भावुक नोट रुला देगा

अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें सुनित भी शामिल थे. सुमित ही उस दिन अजित पवार का प्लेन उड़ा रहे थे. इस हादसे के बाद उनके परिवार का बुरा हाल है. उनकी बेटी को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके पिता नहीं रहे. वह अपने पिता की आवाज सुनने के लिए बेकरार हैं.

पापा, आपके फोन की आस लगाए बैठी हूं... कैप्टन सुमित कपूर की बेटी का ये भावुक नोट रुला देगा
कैप्टन सुमित कपूर की बेटी का भावुक नोट.
  • बारामती प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले कैप्टन सुमित कपूर की बेटी ने पिता के नाम भावुक नोट लिखा है
  • सान्या कपूर इस विमान हादसे को बुरा सपना बताते हुए उम्मीद जताई कि वे जल्द जाग जाएंगी
  • सान्या ने उम्मद जताई कि उनके पिता कॉल कर कहेंगे "और कहां हैं मेरी झांसी की रानी"
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को अजित पवार के प्लेन क्रैश में एक बेटी ने अपने पिता को खो दिया. इस हादसे को एक हफ्ता होने को है लेकिन यह बेटी पिता को खोने के सदमे से अब तक बाहर नहीं निकल सकी है. वह समझ ही नहीं पा रही है कि आखिर ये सब हुआ क्या. उसने अपने प्यारे पिता के लिए बहुत ही भावुक कर देने वाला नोट इंस्टाग्राम पर लिखा है. 

ये भी पढे़ं- अजित पवार प्लेन क्रैश: उस दिन सुमित नहीं थे पायलट, ट्रैफिक जाम ने एक जान ले ली, एक जान बचा ली

अपने पिता के नाम इमोशनल नोट लिखने वाली महिला का नाम है सान्या कपूर. कपूर सरनेम से आप समझ ही गए होंगे कि ये महिला अजित पवार के प्लेन की कमान संभाल रहे कैप्टन सुमित कपूर की बेटी है. सुमित कपूर लेयरजेट 45 विमान के पायलट थे.

बुरे सपने से जागना चाहती हूं

सुमित कपूर की बेटी सान्या ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हादसे को गहरा और बुरा सपना बताया और उम्मीद जताई कि वह इससे जल्द ही जाग जाएंगी. सान्या इस बात को अब तक स्वीकार ही नहीं कर पा रही हैं कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. अपने पिता को याद कर सान्या ने कहा कि वे उनको "झांसी की रानी" कहकर पुकारते थे.

आपके फोन करने की उम्मीद अब भी बाकी

सान्या ने आगे लिखा, 'मुझे खुद भी नहीं पता कि मैं ये क्यों लिख रही हूं, लेकिन मैं प्रार्थना करती हूं चमत्कार हो और आप इसे पढ़ लें.  ये एक बुरे सपने जैसा लग रहा है, जिससे मैं जागना चाहती हूं. मैं अब भी इस बात को समझने की कोशिश कर रही हूं. मैं ये उम्मीद लगाए बैठी हूं कि आप मुझे फोन करेंगे और कहेंगे, "और कहां हैं मेरी झांसी की रानी"

सबसे अच्छे पिता, अच्छे पायलट और प्यारे इंसान

सान्या ने आगे लिखा, "मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा पापा की परी रहूंगी. मैं चाहती हूं कि ये बुरा सपना जल्द खत्म हो जाए और आपसे फोन पर बात कर सकूं. जैसा कि मैंने कहा, आप आसमान पर राज करने के लिए पैदा हुए थे और आपने वही करते हुए अंतिम सांस ली जो आपको पसंद था." अंत में उन्होंने लिखा सबसे अच्छे पिता, अच्छे पायलट और प्यारे इंसान, आप बहुत जल्द चले गए. 

पायलट सुमित कपूर की बेटी का भावुक नोट

कैप्टन सुमित कपूर की बेटी का अपने पिता के नाम ये नोट भावुक कर देने वाला है. बता दें कि अजित पवार प्लेन क्रैश हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें सुनित भी शामिल थे. सुमित ही उस दिन अजित पवार का प्लेन उड़ा रहे थे. इस हादसे के बाद उनके परिवार का बुरा हाल है. उनकी बेटी को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके पिता नहीं रहे. वह अपने पिता की आवाज सुनने के लिए बेकरार हैं. हालांकि वह ये जानती हैं कि वह वापस नहीं लौटेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baramati Plane Crash, Ajit Pawar Plane Crash, Caption Sumit Kapoor, Sumit Kapoor Daughter, Maharashtra Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com