US Cuts Tariffs on India: US-भारत ट्रेड डील पर सरकारी सूत्रों का कहना है कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ. कृषि और डेयरी में जो संवेदनशील क्षेत्र प्रोटेक्टेड थे, वे आगे भी रहेंगे. भारत दुनिया में जहां भी प्रतिबंध नहीं है, वहां से कच्चा तेल खरीदता रहेगा. वेनेजुएला पर जब पाबंदी थी, तब वहां से तेल नहीं ख़रीदा गया था. अब पाबंदी नहीं है, इसलिये खरीदेंगे. अमेरिका ने भारत पर लगाए टैरिफ को घटा दिया है. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाला जवाबी शुल्क मौजूदा 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि भारत अमेरिका के खिलाफ शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया' उत्पादों पर शुल्क घटकर 18 फीसदी रह जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद.''
मोदी ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं. मोदी ने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मोदी ने कहा, ‘‘मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं.''
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से मित्रता व उनके प्रति सम्मान के मद्देनजर तथा उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत अमेरिका जवाबी शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा.” उन्होंने कहा कि भारत भी इसी तरह अमेरिका के खिलाफ अपनी शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
ट्रंप के अनुसार, इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने काफी बड़े स्तर पर अमेरिकी उत्पादों को खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है. उन्होंने कहा कि इसमें 500 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों की खरीद शामिल है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “भारत के साथ हमारे पहले से शानदार संबंध और मजबूत होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और मैं काम करके दिखाते हैं. अधिकतर लोगों के बारे में यह बात नहीं कही जा सकती.”
US Cuts Tariffs on India Live Update:
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पीएम मोदी की ग्लोबल लीडरशिप को दिखाती है
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेड डील प्रधानमंत्री मोदी की ग्लोबल लीडरशिप दिखाती है. सांसद कंगना रनौत ने कहा, "शुरुआत में यूरोपियन यूनियन के साथ हमारी डील, जिसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' कहा गया था, ने दुनिया को हैरान कर दिया था. आज हमें बहुत अच्छी खबर मिली है कि 'वोकल फॉर लोकल' और 'विकसित भारत' पहल के तहत देश में बने सभी सामानों को फायदा होगा, क्योंकि भारत के लिए अमेरिकी टैरिफ 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कई दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है."
किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ... US-भारत ट्रेड डील पर सूत्र
US-भारत ट्रेड डील पर सरकारी सूत्रों का कहना है कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ. कृषि और डेयरी में जो संवेदनशील क्षेत्र प्रोटेक्टेड थे, वे आगे भी रहेंगे. भारत दुनिया में जहां भी प्रतिबंध नहीं है, वहां से कच्चा तेल खरीदता रहेगा. वेनेजुएला पर जब पाबंदी थी, तब वहां से तेल नहीं ख़रीदा गया था. अब पाबंदी नहीं है, इसलिये खरीदेंगे. हम वेनेजुएला से 500 बिलियन डॉलर का तेल खरीदेंगे, क्योंकि ट्रेड डील अनलॉक हो रही है.
भारत अमेरिका टैरिफ डील पर क्या बोला FICCI
भारत अमेरिका टैरिफ डील पर FICCI ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर जो सहमति बनी है, यह भारतीय उद्योग जगत के लिए एक ट्रिपल बोनांजा (Triple Bonanza) है. इससे पहले भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हुआ और फिर एक बहुत ही स्थिर और महत्वपूर्ण बजट संसद में पेश किया गया. हमारा आकलन है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की वजह से एक्सपोर्ट और अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए नई संभावनाएं बनी है FICCI का आकलन है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की वजह से सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल, गेम्स एंड ज्वेलरी और लेदर सेक्टर में होगा.
मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, NDA सांसदों की बैठक में ट्रेड डील पर बोले पीएम मोदी
'मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वो भारत के पक्ष में....', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों की बैठक में जैसे ही ये शब्द कहे, पूरा हॉल 'भारत माता की जय PM' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूज उठा. भारत और अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील के बाद हुई इस एनडीए सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान एनडीए सांसदों में गजब का जोश देखने को मिला. पीएम मोदी ने इस दौरान एनडीए के साथियों से कहा कि एनडीए परिवार एक के बाद एक चुनाव जीत रहा है. चुनाव हवा में नहीं जीता जाता है. चुनाव जीतने के लिए जमीन पर काम करना और अच्छी नीति के साथ आगे ले जाना जरूरी है.
भारत-अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील का उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने किया स्वागत
भारत-अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील को शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने, 'अमेरिका-भारत व्यापार समझौता महत्वपूर्ण है. यह इतने लंबे समय से रुका हुआ था और भारत सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाला देश बन गया था. अब उन्होंने इसे घटाकर 18% कर दिया है, जिसका मैं स्वागत करती हूं. लेकिन जिस तरह से हमने टैरिफ और व्यापार बाधाओं को शून्य कर दिया है. हम वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमत हुए, ईरान से तेल खरीदना बंद कर दिया और रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया. फिर, कृषि उत्पादों पर व्यापार बाधाएं हमारे बाजारों से हटा दी गई हैं. यह वह नहीं है जिसकी भारतीयों को उम्मीद थी. ट्रंप की तरफ से जो आया है वह बिल्कुल भी फायदे का सौदा नहीं लगता.'
#WATCH | Delhi: On India-US trade agreement, Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "The US-India trade agreement was important. It had been stalled for so long, and India had become the country with the highest tariffs. They've now brought them down to 18%, which I… pic.twitter.com/zudoVMIbg3
— ANI (@ANI) February 3, 2026
US‑India टैरिफ डील पर PM मोदी को बधाई
भारत के लिए ये ऐतिहासिक मौका है, जब अमेरिका ने अपने 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18% करने का निर्णय लिया है. यह भारत की बेहतर कूटनीति का परिणाम है. इस अवसर पर संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया, उन्हें फूल माला पहनाई. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए सांसदों की ओर से पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक शक्ति, कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है.

ट्रेड डील के बीच PM मोदी का पोस्ट- आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिससे सब कुछ संभव
भारत और अमेरिका में हुई टैरिफ डील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है. भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत के बाद इसकी जानकारी दी.
आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2026
श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥ pic.twitter.com/FcQqHbSvI9
भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण: राजनाथ सिंह
A landmark moment for India-US relations as a historic trade deal has been finalised, bringing tariffs down to a significantly lower 18% and opening a new chapter of deeper and greater economic cooperation.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 2, 2026
I congratulate Prime Minister @narendramodi and US President…
भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती का नया अध्याय: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत-अमेरिका समझौते की घोषणा की सराहना करते हुए इसे दोनों देशों के बीच मित्रता का एक नया अध्याय बताया है. फडणवीस ने कहा कि इससे महाराष्ट्र को एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में महत्वपूर्ण निवेश प्राप्त करने में मदद मिलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह समझौता महाराष्ट्र में बड़े निवेश के द्वार खोलेगा.
हमारे आर्थिक भविष्य के लिए एक बड़ी छलांग: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
The United States and India are the world’s largest democracies. Today’s developments in India–US cooperation mark a major leap for our economic future.
— Nitin Nabin (@NitinNabin) February 2, 2026
With new markets opening up for Made in India products, our youth and farmers will see greater opportunities than ever…
पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक... टैरिफ समझौते पर ट्रंप की 5 बड़ी बातें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर के एक बड़ा ऐलान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत पर 25 प्रतिशत के बजाय 18 प्रतिशत का कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद यह ऐलान किया. साथ ही कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. ट्रंप ने इस समझौते का ऐलान करते ये पांच बड़ी बातें कही हैं.
एशियाई निर्यात प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में भारत
अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के बाद, भारत को वैश्विक निर्यात प्रतिस्पर्धा में अहम बढ़त मिलती दिख रही है. नए टैरिफ ढांचे में भारत कई प्रमुख निर्यातक अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कम शुल्क वाले देशों की श्रेणी में आ गया है. वर्तमान टैरिफ स्थिति के अनुसार, भारत पर अमेरिकी टैरिफ 18 प्रतिशत रहेगा, जबकि इंडोनेशिया पर 19 प्रतिशत, वियतनाम और बांग्लादेश पर 20 प्रतिशत और चीन पर 34 प्रतिशत टैरिफ लागू है. इस तुलना में भारत अब एशियाई निर्यात प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है.
मजबूत आर्थिक संबंध हमारी रणनीतिक साझेदारी की सबसे मजबूत नींव: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार पर की गई घोषणाओं का हम स्वागत करते हैं. इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, विकास को गति मिलेगी और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा. इससे 'मेक इन इंडिया' पहलों को मजबूती मिलेगी और विश्वसनीय तकनीकी संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. हमारे आर्थिक सहयोग में अपार संभावनाएं हैं और हमें विश्वास है कि हम इन्हें साकार करेंगे. मजबूत आर्थिक संबंध हमारी रणनीतिक साझेदारी की सबसे मजबूत नींव हैं.
Welcome the announcements on bilateral trade following the conversation between PM @narendramodi and President @realDonaldTrump.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) February 2, 2026
This will create more jobs, spur growth and promote innovation in both economies. It will strengthen ‘Make in India’ endeavors and encourage trusted…
अमेरिका-भारत समझौते को यूएसआईएसपीएफ ने बताया महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम
यूएस–इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) ने भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने और द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के बाद यह घोषणा की. उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता हुआ है, जिसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले जवाबी शुल्क को घटा दिया है.
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को पीयूष गोयल ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए बधाई दी और कहा कि यह दो समान विचारधारा वाले निष्पक्ष व्यापार करने वाले लोकतंत्रों की शक्ति को दर्शाता है.
Congratulations to Prime Minister @NarendraModi ji and President @RealDonaldTrump, as well as to the people of India and the United States, on the landmark trade agreement. This reflects the power of two like-minded, fair-trading democracies working together for shared…
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 2, 2026
महत्वपूर्ण साझेदारी की बड़ी जीत: क्वात्रा
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक एक्स पोस्ट में इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण साझेदारी के लिए एक बड़ी जीत बताया है.
A big WIN for a consequential partnership under the leadership of Prime Minister Narendra Modi @narendramodi and President Donald Trump @POTUS
— Amb Vinay Mohan Kwatra (@AmbVMKwatra) February 2, 2026
India and USA announce trade deal
creating vast new opportunities for the two economies and the people of our two great nations.… https://t.co/kzuwBm25KX
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए लाभकारी है: अश्विनी वैष्णव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के इस कदम का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका और भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं. दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं. भारत और अमेरिका के पास शांति और विकास के लिए मिलकर काम करने की अपार क्षमता है. साथ ही दोनों देश मिलकर ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर सकते हैं और ऐसे समाधान तैयार कर सकते हैं जिनसे दुनिया को लाभ होगा.
US and India are world’s largest democracies. Both countries are natural allies. Together, India and US have huge potential to work for peace and development.
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) February 2, 2026
US and India have complementary strengths. Both countries can co-create technologies and co-develop solutions that will…
NDTV से अमेरिकी राजदूत बोले- दोनों देशों के लिए यह अविश्वसनीय रात
ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाए जाने के बाद अमेरिकी राजदूत ने NDTV से खास बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, दोनों देशों के लिए आज की रात अविश्वसनीय है, आज की रात जश्न की रात है.
US Reduced Tariffs on India: कल शेयर मार्केट में आएगा बूम
भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ घटाए जाने का असर शेयर मार्केट पर भी पड़ेगा. मंगलवार को शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल सकती है. भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए राहत भरी बात होने के साथ ही साथ ही भारतीय शेयर बाजार के लिए भी ट्रिगर पॉइंट साबित हो सकता है और मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है.
US Reduced Tariffs on India: कांग्रेस का तंज- भारत को हर बात ट्रंप से पता चलती है
कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब 'ट्रंप -निर्भरता' है क्योंकि भारत को हर बात ट्रंप या उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से पता चलती है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक दूसरे से बात की है. यह जानकारी भारत की ओर से नहीं बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई है.'उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है.'
US Reduced Tariffs on India: अमेरिकी टैरिफ घटाए जाने पर क्या बोल रहे एक्सपर्ट
🔴WATCH LIVE | अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, PM मोदी के बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान https://t.co/MPgAJcbnfK
— NDTV India (@ndtvindia) February 2, 2026
US Reduced Tariffs on India: भारत शांति के लिए ट्रंप के प्रयासों का समर्थन करता हैः मोदी
पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं. वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं.'
US Reduced Tariffs on India: पीएम मोदी ने टैरिफ घटाने पर जताई खुशी, ट्रंप को कहा- शुक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाने की घोषणा किए जाने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा, 'आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद.'
US Reduced Tariffs on India: ट्रंप ने ट्रूथ सोशल के पोस्ट में क्या कुछ लिखा
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने व्यापार और रूस व यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की. वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं!'
प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण, और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से, हमने संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका टैरिफ शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा. वे भी इसी प्रकार संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य तक कम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के अलावा, "अमेरिकी उत्पाद खरीद" के उच्च स्तर पर प्रतिबद्धता भी जताई है.'
US Cuts Tariffs on India: अब भारतीय उत्पादों पर 18 फीसदी टैरिफ लगेगा
पीएम मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर टैरिफ घटाने इसकी घोषणा की है. उन्होंने साफ किया है कि अब भारत पर 25 फीसदी नहीं, बल्कि 18 फीसदी टैरिफ ही लगेगा.