Suryakumar Yadav Viral moment: सूर्यकुमार यादव ने फैन्स का दिल जीत लिया है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सूर्या फैन की अपील को बड़े दिल से स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, सूर्या को एयरपोर्ट पर देखकर फैन्स उनसे साथ फोटो खिंचवाने के लिए उतावले हो गए. जिसके बाद मिस्टर 360 ने फैन्स की इच्छा को समझ कर उनके साथ फोटो लेने के लिए उनके बीच पहुंच गए. यही नहीं सूर्या खुद ही उनसे फोन मांगकर फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे थे. फैन्स सूर्या की इस जेस्चर से काफी इंप्रेस कर आए रहे थे. बता दें कि सूर्या आईपीएल में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. चोट की वजह से सूर्या कुछ मैच नहीं खेल पाए थे. (MI vs DC IPL 2024)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सूर्या टीम मुंबई की प्लेइंग इले्वन का हिस्सा होंगे. अबतक मुंबई इंडियंस की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है. मूंबई इंडियंस ने अबतक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सूर्या की वापसी से क्या मुंबई की किस्मत बदलेगी.
ये भी पढ़े- Jos Buttler: जोस बटलर ने किया "बड़ा धमाका", 15 साल के आईपीएल इतिहास में केवल दूसरे बल्लेबाज बने
बता दें कि सूर्यकुमार ने आखिरी बार मैच दिसंबर में खेला था, जिसमें उन्होंने जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20I में 56 गेंदों में 100 रन बनाए थे. उस मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी. टखने की सर्जरी के अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स हर्निया की भी सर्जरी कराई. जिसके कारण, उन्हें घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर कर रहना पड़ा था.
मुंबई इंडियंस संभावित XI (Mumbai Indians Probable XI)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रित बुमरा, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, सूर्यकुमार यादव
इम्पैक्ट: नमन धीर
बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मैच खेलने वाली है. इस मैच में उम्मीद है कि सूर्या प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. वैसे, टीम के लिए टूर्नामेंट में बने रहना है तो अपने आने वाले मैचों मे अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं