Suryakumar Yadav Argument With Marco Jansen: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेला गया. जहां टीम इंडिया उम्दा प्रदर्शन करते हुए 61 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच तीखी बहस भी देखी गई. यहां मामला भारतीय गेंदबाजी के दौरान 15वें ओवर में देखने को मिला. टीम के लिए यह ओवर रवि बिश्नोई डाल रहे थे. इस ओवर की दूसरी गेंद पर गेराल्ड गोएत्जी ने अर्शदीप सिंह की तरफ गेंद को धकेलते हुए सिंगल लिया. गेराल्ड और मार्को यानसन जब रन के लिए भाग रहे थे तब अर्शदीप की थ्रो को पकड़ने के लिए संजू सैमसन पिच की तरफ आ गए थे. यही बात यानसन को बिल्कुल नहीं पसंद आई और वह संजू से बीच मैदान में ही भीड़ गए. यानसन के इस हरकत को देख कैप्टन सूर्यकुमार यादव तुरंत मौके पर पहुंचें और बात को समझते हुए अपने खिलाड़ी का बचाव किया. इस दौरान के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें वह यानसन और गेराल्ड के साथ मैदान में अपना तर्क रखते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, मैदानी अंपायरों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तुरंत बीच बचाव किया. जिससे मामला ज्यादा नहीं बढ़ा और दोनों टीमों के खिलाड़ी दोबारा अपने खेल में मशगूल हो गए.
फील्डिंग से पहले बैटिंग में सैमसन का रहा जलवा
क्षेत्ररक्षण से पहले बल्लेबाजी के दौरान संजू सैमसन का जलवा रहा. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 50 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 10 बेहतरीन छक्के निकले. इसके साथ ही वह टीम इंडिया की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— viratgoback (@viratgoback) November 8, 2024
पहले टी20 में भारत को मिली जीत
बात करें पहले टी20 मुकाबले के परिणाम के बारे में तो डरबन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 17.5 ओवरों में 141 रन पर ढेर हो गई. इस तरह टीम इंडिया पहले टी20 मुकाबले में 61 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं