Suryakumar Yadav Statement After Victory Against South Africa: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो गया है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज का पहला मुकाबला बीते कल (8 नवंबर 2024) डरबन में खेला गया. जहां टीम इंडिया 61 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. मैच के हीरो विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन रहे. जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए 50 गेंदों में 107 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 10 बेहतरीन छक्के निकले. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.
मेजबान टीम के खिलाफ पहले ही टी20 मुकाबले में मिली आतिशी जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी खुश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने कहा, ''जैसा कि मैंने टॉस से पहले और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था. लड़कों ने मेरा काम काफी आसान बना दिया है. टीम में मुझे कोई बोझ नहीं उठाना पड़ रहा है. जिस तरह से वह निडर मानसिकता के साथ खेल रहे हैं. वह मैदान के अंदर और बाहर अपनी जगह का लुत्फ उठा रहे हैं. शुरूआती ओवरों में हमने जरुर जल्द कुछ विकेट गंवा दिए, लेकिन हम इसी तरह का बिना डरे क्रिकेट खेलना चाहते हैं. यह एक टी20 गेम है. हम जानते हैं कि हमारे पास 20 ओवर हैं, लेकिन अगर आप 17 ओवरों में 200 रन बना सकते हैं तो क्यों नहीं बनाना चाहिए.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैप्टन सूर्या ने सैमसन की आतिशी पारी पर भी अपना विचार साझा किया. उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जितनी मेहनत की है. अब वह उसके परिणाम प्राप्त कर रहे हैं.'' इसके अलावा पिछले मुकाबले में स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन पर सूर्या ने कहा, ''यही हमारी योजना थी. हम क्लासेन और मिलर के महत्वपूर्ण विकेट की तलाश में थे. जिस तरह से स्पिनरों ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया. वह अविश्वसनीय था.''
यह भी पढ़ें- VIDEO: मोहम्मद रिजवान के फैसले की हो रही है जग हंसाई! ऐसे कप्तानी कौन करता है भाई?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं