विज्ञापन

VIDEO: महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए सुरेश रैना, नंदी हाल में बैठकर किया शिव मंत्र का जाप

सुरेश रैना ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं. उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव मंत्र का जाप किया. बाबा के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा अपने भाई और भतीजे के साथ आया हूं. बाबा का दर्शन कर बहुत अच्छा लग रहा है.

VIDEO: महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए सुरेश रैना, नंदी हाल में बैठकर किया शिव मंत्र का जाप
सुरेश रैना
IANS

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार (13 नवंबर 2026) को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए. पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बाबा महाकाल के दर्शन किए. उन्होंने नंदी हाल में बैठकर शिव मंत्र का जाप किया. बाबा के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, 'अपने भाई और भतीजे के साथ आया हूं. बाबा के दर्शन कर बहुत अच्छा लग रहा है. एक अलग लेवल की उर्जा महसूस हुई. यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं. रात साढ़े 12 बजे से महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी हुई है. महाकाल के आशीर्वाद से सब एक उद्देश्य के साथ उनकी सेवा में लगे हुए हैं.'

शुक्रवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए. दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन हुए. इसके बाद पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गूंज उठा. मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा. महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया.

बाबा महाकाल की पूजा के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया. कपूर की आरती के बाद बाबा महाकाल ने मुकुट धारण किया. इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती की गई.

रजत चंद्र, त्रिशूल और मुकुट से सजे बाबा महाकाल को सजाया गया. बाबा के इस स्वरूप को देखकर जय श्री महाकाल के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज पड़ा. झांझ-मंजीरे और डमरू की ध्वनि से बाबा की आरती की गई. 

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए. अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध थे.

परंपरा के अनुसार, महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की जाती है. मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद बाबा महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं. 

बाबा महाकाल की इस अद्भुत आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन की पावन नगरी पहुंचते हैं और दर्शन कर खुद को धन्य महसूस करते हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: 39 साल की उम्र में भी सुपरमैन! रोहित शर्मा ने हवा में उड़कर पकड़ा ऐसा कैच, माउंट मॉन्गानुई में सब रह गए दंग!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Suresh Kumar Raina, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com