विज्ञापन

ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद हमारे सीएम उम्मीदवार, INDIA गठबंधन पर किया तीखा वार

असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का सीएम उम्मीदवार घोषित किया है. उन्होंने अखिलेश यादव पर अयोध्या दौरे को लेकर जमकर गुस्सा जाहिर किया और बाबरी मस्जिद पर मुलायम सिंह के स्टैंड का याद दिलाया.

ओवैसी ने कहा- यूपी में कोई एक स्ट्रांग विकल्प नहीं था.
NDTV
नई दिल्ली:

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ऐलान के बाद यूपी की सियासत में तूफान आ गया है. दोनों नेताओं ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का ऐलान किया है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में काम करेगा. गठबंधन के ऐलान के बाद ओवैसी ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत की और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना बरसे. ओवैसी ने कहा कि यूपी में कोई एक स्ट्रांग विकल्प नहीं था, जो बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार सत्ता में आने से रोक सके. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के हाथ मिलाने के साथ, देश की सबसे अहम चुनावी लड़ाई में एक तीसरी सियासी ताकत को पेश करने की कोशिश की जा रही है.

असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है. वहीं, ओवैसी के साथ मिलकर, आजाद ने गठबंधन के एजेंडे में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाया.

'हमने खुलकर कहा, साथ ले लीजिए...'

ओवैसी ने गठबंधन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हमने खुलकर कहा कि हमको साथ ले लीजिए क्योंकि हमें कहा जाता है कि हम मिलना नहीं चाहते लेकिन हमने कहा लेकिन आप नहीं सुनना चाह रहे तो आपका फैसला है. बाद में बच्चों की तरह रोना नहीं. मेरा और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन बहुत मजबूत रहेगा."

ओवैसी आगे कहते हैं, "चंद्रशेखर आजाद ने तो कहा कि मैं कांग्रेस-एसपी से बोल रहा हूं कि आप भी आ जाइए. अब हम इससे बढ़कर क्या बोलेंगे."

अखिलेश के अयोध्या विजिट पर भड़के ओवैसी

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से जुड़े सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अगर आप हिंदुत्व की विचारधारा को अपना रहे हैं, तो खुलकर कह दीजिए. हमने जो बुजुर्गों से सियासत सीखी, वो हमेशा बोलते थे कि अपने खिलाफ खड़े होने वाले के घर मत जाओ, उसे घर से निकालो. आप जो करने जा रहे हैं, आप हमेशा के लिए क्लोन कहलाएंगे. क्या मुलायम सिंह यादव ने बाबरी मस्जिद पर 2010 में आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का विरोध नहीं किया था? क्या आजम खान साहब बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के कन्वीनर नहीं थे? एसपी में जो मुस्लिम विधायक और सांसद हैं, उनकी जबानों पर दही जम चुका है, क्या तुम्हारे बुजुर्ग बाबरी मस्जिद के लिए जेल नहीं गए?"

ओवैसी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए आगे कहा, "वो शख्स मुसलमान का नाम नहीं ले सकता. एक वीडियो आया था यूपी में जब लोग रोड पर नमाज पढ़ रहे थे और पुलिस वालों ने लात मारा तो उन्होंने लिखा कि मुसलमान प्रार्थना कर रहे थे, क्या वो नमाज नहीं लिख सकते थे."

यह भी पढ़ें | 'सियासत के चौधरी मासूमों को धोखा देते हैं, अखिलेश सिर्फ 'Y' के लिए...', गठबंधन के बाद NDTV से बोले ओवैसी

यह भी पढ़ें | यूपी चुनाव में बनी 'नई जोड़ी'! चंद्रशेखर ने NDTV से कहा- 2027 में सत्ता परिवर्तन कर देगा हमारा मोर्चा

यह भी पढ़ें | पहले चारमीनार बचा लें असदुद्दीन ओवैसी, अब क्या चंद्रशेखर के लिए दरी बिछाएंगे: सपा सांसद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Akhilesh Yadav, INDIA Bloc, Uttar Pradesh, Chandrashekhar Aazad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com