Bank Holiday Today, November 13: अगर आप आज 13 नवंबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना कोई जरूरी काम करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टी का स्टेटस जरूर चेक कर लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार को कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं, अगले दो दिन यानी 14 और 15 नवंबर को भी बैंक में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जान लेना आपके लिए जरूरी है. कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचे फिर पता लगे कि बैंक तो आज बंद है. चलिए जान लेते हैं कि आज 13 नवंबर को बैंक कहां-कहां बंद रहेंगे और आपके शहर में आज बैंक खुला है या नहीं?
आज 13 नवंबर को RBI ने क्यों दी बैंक की छुट्टी?
RBI हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 13 नवंबर को मेघालय की राजधानी शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. यहां वांगला महोत्सव के चलते बैंक में छुट्टी रहेगी. वांगला फेस्टिवल को '100 ड्रमों का उत्सव' (100 Drums Festival) भी कहा जाता है. इस दौरान सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे. इसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक समेत सभी प्रमुख बैंक शामिल हैं. बता दें कि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी, सिर्फ शिलांग में रहेगी.
दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक
13 नवंबर को शिलांग को छोड़कर देश के बाकी राज्यों और शहरों में बैंक हर दिन की तरह खुले रहेंगे. दिल्ली,महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी शुक्रवार को बैंक बंद नहीं रहेंगे. इसलिए फटाफट जानकर काम निपटा लीजिए.बता दें कि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. ऐसे में 13 से 15 नवंबर के बीच बैंक जाने का प्लान बनाने से पहले RBI का हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें.
14 और 15 नवंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद
अगर आप सोच रहे हैं कि शुक्रवार नहीं तो अगले दिन बैंक जाकर काम हो जाएगा तो ऐसा नहीं होने वाला है.शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार को भी बैंक जाने पर काम नहीं होगा. 14 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है. RBI के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं. इसलिए 14 नवंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे.इसके अगले दिन यानी 15 नवंबर को रविवार होने की वजह से देशभर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. इस तरह कुछ जगहों पर 13 नवंबर से लगातार तीन दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे पैसे से जुड़े ये काम
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी. मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे. UPI से पेमेंट करने, ATM से कैश निकालने और बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी.हालांकि, बैंक ब्रांच में जाकर चेक जमा करने, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने और दूसरे डॉक्यूमेंट्स से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे. इसलिए अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टी से पहले उसे निपटा लेना बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें | RBI ने बदले मनी ट्रांसफर के नियम, बैंक ब्रांच से अब बिना अकाउंट ₹50,000 तक पैसे भेज सकेंगे ग्राहक, जानें कैसे
यह भी पढ़ें | EPF vs NPS: रिटायरमेंट के लिए 25 साल कहां लगाएं पैसा? जानें किस स्कीम में मिलेगा ज्यादा रिटर्न और टैक्स छूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं