रोहित शर्मा ने माउंट मॉन्गानुई में कमाल का कैच पकड़ते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. 39 वर्षीय दिग्गज की तरफ से यह शानदार नजारा 31वें ओवर में देखने को मिला. अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं उनके सामने बल्लेबाजी के लिए फिन एलन तैयार थे. अक्षर ने दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी छोटी डाली थी, जो कि टप्पा खाने के बाद थोड़ी धीमी गति से ऊपर उठी. यहीं पर एलन चकमा खा गए. उन्होंने बैक-फुट पर जाकर कवर के ऊपर से ड्राइव लगाने का प्रयास किया. मगर गेंद बल्ले के निचले हिस्से से टकराकर हवा में उछल गई. जहां शॉर्ट कवर पर तैनात रोहित शर्मा ने दायीं तरफ हवा में डाइव लगाते हुए कैच लेकर सबको हैरान कर दिया.
41 रन बनाने में कामयाब रहे एलन
चौथे वनडे मुकाबले में फिन एलन का प्रदर्शन मिला जुला रहा. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह अच्छी शुरुआत तो करने में कामयाब रहे. मगर उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. मुकाबले के दौरान उन्होंने कुल 30 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 136.66 की स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेटप्रेमियों को पांच चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले. टीम के लिए वह चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.
A STUNNER FROM 39-YEAR-OLD ROHIT SHARMA - He is aging like a fine win 🥹❤️ https://t.co/Qp1jovqnuh
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 13, 2026
फिन एलन का वनडे करियर
फिन एलन ने खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की तरफ से कुल 23 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 22 पारियों में 623 रन निकले हैं. जिसमें पांच अर्धशतक शामिल है. 96 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- भारत से विराट, पाकिस्तान से बाबर, इंग्लैंड से रूट, जेम्स एंडरसन ने हर देश से चुना अपना एक फेवरेट क्रिकेटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं