विज्ञापन

एयरटेल चेयरमैन ने बताया भारत में कब तक आएगा 6G, उपभोक्ताओं को क्या फायदा? सुनील मित्तल Exclusive

Airtel 6G Launch: एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल ने NDTV के खास कार्यक्रम Walk The Talk में बताया कि भारत में 2030 तक 6G आ सकता है. जानिए 6G से क्या बदलेगा और एयरटेल के भविष्य के प्लान क्या हैं.

एयरटेल चेयरमैन ने बताया भारत में कब तक आएगा 6G, उपभोक्ताओं को क्या फायदा? सुनील मित्तल Exclusive
6G Launch in India: 2030 तक भारत में शुरू हो सकता है 6G नेटवर्क, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल यूजर्स को क्या मिलेगा फायदा
NDTV इंडिया

भारत में 6G कब तक आएगा और इससे आम मोबाइल यूजर्स को क्या फायदा होगा? भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल ने इस बारे में बड़ी बात कही है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत में 2030 तक 6G आ जाएगा. NDTV के खास कार्यक्रम 'वॉक द टॉक' में NDTV ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल से खास बातचीत में उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर के भविष्य, एयरटेल के नए बिजनेस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर भी अपनी बात रखी.

2030 तक भारत में आ सकता है 6G

सुनील मित्तल के मुताबिक, 6G आने के बाद नेटवर्क सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक नहीं , बल्कि यह एक सेंसिंग नेटवर्क के रूप में भी डेवलप होगा. उन्होंने कहा कि भारत में हाई-क्वालिटी रेडियो सिग्नल के मामले में स्थिति ब्रिटेन और अमेरिका से भी बेहतर है. 

उनके मुताबिक, डिजिटल कनेक्टिविटी का फायदा उपभोक्ताओं को मिल रहा है और कॉल के साथ-साथ डेटा की कीमतें अभी भी काफी कम हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए ग्राहकों को इसके लिए ज्यादा पैसे देने को भी तैयार रहना चाहिए.

एयरटेल के लिए नए बिजनेस में उतरने का समय

मित्तल ने कहा कि एयरटेल की बैलेंस शीट मजबूत है और कंपनी के पास अच्छा कैश फ्लो है. ऐसे में अब नए बिजनेस में कदम बढ़ाने का सही समय है. उन्होंने बताया कि हर कंपनी के सामने एक ऐसा दौर आता है, जब उसे अपने काम करने का तरीका बदलना पड़ता है. एयरटेल ने भी पहले मोबाइल ऑपरेटर से फिक्स्ड लाइन ऑपरेटर बनने की दिशा में जल्दी कदम उठाया था.

फाइनेंशियल सर्विस और डेटा सेंटर पर नजर

सुनील मित्तल ने एयरटेल के फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस को लेकर उत्साह जताया. उन्होंने बताया कि अफ्रीका में एयरटेल मनी के करीब 40 करोड़ ग्राहक हैं. वहीं, भारत में एयरटेल पेमेंट्स बैंक कई साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और मुनाफे में है. बैंक का रेवेन्यू करीब 4,000 करोड़ रुपये और डिपॉजिट भी करीब 4,000 करोड़ रुपये है. हालांकि, पेमेंट्स बैंक होने के कारण यह कर्ज नहीं दे सकता.

डेटा सेंटर बिजनेस में भी एयरटेल को बड़ा मौका दिख रहा है. मित्तल ने कहा कि डेटा सेंटर के अपने कारोबार में कंपनी अभी सबसे आगे नहीं है, लेकिन कनेक्टिविटी के मामले में उसकी स्थिति मजबूत है. एयरटेल दूसरे डेटा सेंटर्स को भी कनेक्टिविटी देती है. उन्हें उम्मीद है कि भारत में डेटा सेंटर सेक्टर में दो से चार बड़ी कंपनियां आगे निकलेंगी और एयरटेल उनमें शामिल होगी.

टेलीकॉम सेक्टर में दो-तीन कंपनियों का दबदबा

मित्तल ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर देशों में टेलीकॉम सेक्टर दो से तीन ऑपरेटरों की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनियों के पास इतनी आर्थिक ताकत होनी चाहिए कि 6G जैसी अगली टेक्नोलॉजी आने पर वे निवेश कर सकें.

सैटेलाइट फोन को लेकर चिंता नहीं

सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर मित्तल ने कहा कि भारत में सैटेलाइट टेलीफोनी को लेकर उन्हें चिंता नहीं है. OneWeb के पास इस सर्विस के लिए सीमित क्षमता है और इससे बहुत कम रेवेन्यू आने की उम्मीद है. एलन मस्क की Starlink को मंजूरी मिलने में हो रही देरी पर उन्होंने कहा, "हम तो मस्क से भी ज्यादा समय से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें | भारत में स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर मस्क के आरोप पर एयरटेल चेयरमैन सुनील मित्तल ने दिया करारा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
6G Launch India, Sunil Bharti Mittal, Bharti Enterprises Chairman Sunil Mittal, Starlink India Delay, 6G In India By 2030
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com