Sunil Narine Maiden T20 Century: ईडन गार्डन कोलकाता में आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला केकेआर और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला गया जिसमे राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया जिसके बाद केकेआर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी. केकेआर के दोनों ओपनर फिन साल्ट और सुनील नरेन ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन फिन साल्ट राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिसके बाद सुनील नरेन और रघुवंशी ने टीम के रन गति को आगे बढ़ने का काम किया, लेकिन रघुवंशी भी 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और टीम का स्कोर तब तक 100 के पार जा चुका था.
वही सुनील नरेन की बल्लेबाज़ी का अंदाज़ लगातार दर्शकों का रोमांच बढ़ा रहा था और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की बदौलत सुनील नरेन (Sunil Narine Maiden IPL Century for KKR) ने 49 गेंदों में अपने आईपीएल करियर और साथ ही अपने टी20 करियर का पहला शतक ठोक डाला और इस शतक के साथ ही आईपीएल के इतिहास में केकेआर के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे बल्लेबाज़ बन गए और रनों के लिहाज से वेंकटेश अय्यर को पछाड़ते हुए ब्रेंडन मैकुलम के 158 रन के बाद दूसरे बल्लेबाज़ बन गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केकेआर के लिए आईपीएल शतक
158* - ब्रेंडन मैकुलम बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008
105* - सुनील नरेन बनाम आरआर, कोलकाता, 2024
104 - वेंकटेश अय्यर बनाम एमआई, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं