भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बुधवार को ऐलान किया कि इस साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करेंगे. भारत के पास हार्दिक पंड्या के रूप में छोटे प्रारूप का पूर्ण कालिक कप्तान है लेकिन वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार के बाद विराट कोहली और रोहित जैसे सीनियर बल्लेबाजों ने जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने की इच्छा जाहिर की. रोहित शर्मा ने जिस तरह से वनडे विश्वकप में भारत के लिए पारी का आगाज किया था, उससे चयनकर्ता चाहते थे कि रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में भी भारत की अगुवाई करें. बता दें, रोहित शर्मा ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए बाद से करीब एक साल तक कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था और उन्होंने इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में बतौर कप्तान वापसी की थी. हालांकि, इस सीरीज में रोहित शर्मा बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्दिक पांड्या को वनडे विश्वकप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी और हार्दिक अभी भी इस चोट से रिकवर कर रहे हैं. वहीं बोर्ड को लगता है कि रोहित को इस प्रारूप में कप्तान बने रहना चाहिए. शाह ने एससीए स्टेडियम का नाम बदलने के समारोह के मौके पर मीडिया से कहा,"रोहित (अतीत में अन्य प्रारूपों में) कप्तान थे और वह अफगानिस्तान सीरीज के लिए वापस आए, जिसका मतलब है कि हम उन्हें आगे भी जारी रखने देंगे." जय शाह ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर आगे कहा,"अगर हार्दिक विश्व कप में चोटिल हुए तो हम और किसे कप्तानी दे सकते हैं?"
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जय शाह ने कहा,"अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का स्कोर 22/4 था और जिस तरह से वह (रोहित शर्मा) टीम को 212/4 तक ले गए, हम उसके बारे में ज्यादा सवाल नहीं कर सकते, है ना?" जय शाह ने रोहित शर्मा को लेकर कहा,"रोहित में क्षमता है, जैसा कि मैंने कहा, हमने वनडे विश्व कप में 10 मैच जीते. हमने फाइनल नहीं जीता, लेकिन यह खेल का हिस्सा है. जो भी बेहतर खेलता है, वह जीतता है."
इससे पहले एससीए स्टेडियम का नाम बदलने के समारोह के दौरान शाह ने कहा था,"अहमदाबाद में 2023 (फाइनल) में, भले ही हम लगातार 10 जीत के बाद विश्व कप नहीं जीत सके, लेकिन हमने दिल जीत लिया. मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 (टी20) में विश्व कप) बारबाडोस में (फाइनल का स्थान), रोहित शर्मा की कप्तानी में, हम भारत का झंडा गाड़ेंगे." शाह ने भारत के पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले और आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल सहित कई गणमान्य लोगों की एक सभा के सामने भाषण दिया. इस कार्यक्रम में चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर, भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के अलावा रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और भारतीय टीम के सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्यों ने भी हिस्सा लिया.
यह भी पढ़ें: "हर किसी को खेलना होगा वरना..." BCCI सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों की दी सख्त चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं