Steve Smith Becomes Fifth Batsman To Score Most Centuries In Test Cricket: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला छह फरवरी 2025 से गाले में खेला जा रहा था. जहां अपनी पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ते हुए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. टेस्ट क्रिकेट में वह सर्वाधिक शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. जिन्होंने 200 टेस्ट मुकाबलों में 51 शतक लगाए हैं. उनके बाद 45 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर जाक कालिस काबिज हैं. तीसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग का नाम आता है. पोंटिंग ने टेस्ट क्रिकेट में 41 शतक लगाए हैं. चौथे स्थान पर 38 शतकों के साथ पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा का नाम आता है. पांचवें स्थान पर तीन बल्लेबाज काबिज हैं. जिसमें जो रूट, राहुल द्रविड़ और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल है. इन तीनों ही बल्लेबाजों ने क्रमशः 36-36 शतक लगाए हैं.
स्टीव स्मिथ ने जो रूट और राहुल द्रविड़ के ऐतिहासिक टेस्ट शतकों की बराबरी की
दूसरे टेस्ट मुकाबले से पूर्व स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में छठवें पायदान पर काबिज थे. मगर गाले में सैकड़ा जमाते ही उन्होंने इंग्लैंड के मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज जो रूट और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के टेस्ट शतकों की बराबरी कर ली है. इन तीनों ही दिग्गजों के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब क्रमशः 36-36 शतक दर्ज हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
THE MAN, THE MYTH, THE LEGEND - ITS STEVE SMITH IN TEST CRICKET 🦁 pic.twitter.com/phZ6XlCX9T
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 7, 2025
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाज
51 शतक - सचिन तेंदुलकर - भारत
45 शतक - जाक कालिस - दक्षिण अफ्रीका
41 शतक - रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया
38 शतक - कुमार संगाकारा - श्रीलंका
36 शतक - स्टीव स्मिथ - ऑस्ट्रेलिया
36 शतक - जो रूट - इंग्लैंड
36 शतक - राहुल द्रविड़ - भारत
पोंटिंग और बॉर्डर का स्मिथ ने तोड़ा रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट मुकाबले में शतक जमाते ही स्टीव स्मिथ एशियाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर को पछाड़ा है. बॉर्डर ने एशियाई सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से छह शतक लगाए थे. वहीं स्मिथ के शतकों की संख्या अब सात हो गई है. तीसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग का नाम आता है. जिन्होंने पांच शतक लगाए हैं.
111 रन बनाकर नाबाद हैं स्मिथ
बात करें स्मिथ के प्रदर्शन के बारे में तो वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 239 गेंद में 50.20 की स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाकर नाबाद हैं. इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और एक छक्का निकला है. टीम का स्कोर 80 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 330 रन है.
यह भी पढ़ें- 'मेरा पसंदीदा शॉट...', शुभमन गिल ने जीत के बाद बताया पहले ODI में कौन सा शॉट रहा उनका फेवरेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं