Shubman Gill, Player Of The Match Awards: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में उम्दा बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है. मैच के बाद उन्होंने अपने खेल के बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'बस मैं सकारात्मक रहना चाहता था. शुरूआती ओवरों में मैं तेज गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर खेलना चाहता था. मैदान में जब श्रेयस जैसी पारी देखने को मिलती है तो विरोधी टीम खुद ब खुद दबाव में आ जाती है. आज के मुकाबले का मेरा पसंदीदा शॉट जब मैं 70 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था, उस दौरान लगाया गया पुल शॉट है. विकेट से तेज गेंदबाजों को डबल पेस हासिल हो रही थी. स्पिनर भी गति का अच्छा फायदा उठा रहे थे. बस मैं संभलकर खेलने की कोशिश कर रहा था. मैदान में आने के बाद मैं जानना चाहता हूं कि रोहित भाई क्या चाहते हैं. अगर वह मेरी सलाह चाहते हैं तो मैं देता हूं.'
शुभमन गिल ने पूरा किया वनडे करियर का 14वां अर्धशतक
मैच के दौरान (छह फरवरी 2025) तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल आज जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने 96 गेंदों का सामने करते हुए कुल 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 14 चौके निकले. वनडे करियर में गिल का यह 14वां अर्धशतक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Vice Captain. ✅
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 6, 2025
Batting at No.3. ✅
Player Of The Match award. ✅
SHUBMAN GILL KICKS OFF THE ODI SERIES IN STYLE....!!! 🏅 pic.twitter.com/X8UfIvbb3N
शुभमन गिल का वनडे करियर
बात करें शुभमन गिल के वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 48 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 48 पारियों में 58.9 की औसत से 2415 रन निकले हैं. वनडे में गिल के नाम एक दोहरा दोहरा शतक, छह शतक और 14 अर्धशतक दर्ज है.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 48 वनडे की दो पारियों में अबतक गेंदबाजी की है. इस बीच उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
यह भी पढ़ें- 'हम निराश हैं...', भारत के खिलाफ मिली हार से टूट गए जोस बटलर, बताया क्यों मिली शिकस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं