Stephen Fleming big statement on CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK in IPL 2025) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन पर बात की. उन्होंने माना कि इस बार आईपीएल 2025 (IPL) के ऑक्शन में उनकी टीम सही खिलाड़ियों को चुनने में नाकाम रही. फ्लेमिंग ने कहा, "दूसरी टीमें ऑक्शन में हमसे बेहतर रहीं, और हमें ये स्वीकार करना होगा कि हम सही फैसले नहीं ले पाए. मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं, लेकिन अब खिलाड़ियों से थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है." उन्होंने ये भी बताया कि ऑक्शन का मकसद यही होता है कि टीमें अपनी कमजोरियों को दूर करें. लेकिन सीएसके ऐसा नहीं कर पाई."
फ्लेमिंग ने चेन्नई के खराब पारियों के कारण को भी गिनाया. उन्होंने कहा, "हमारी टीम में कई दिक्कतें रहीं. कुछ अहम खिलाड़ी चोटिल भी हो गए. कई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं और हम एक सही गेम प्लान भी नहीं बना पाए. हमने बार-बार टीम में बदलाव किए. शायद कुछ ऐसा ढूंढने की कोशिश में जो हमारे पास था ही नहीं." फ्लेमिंग ने हैदराबाद के खिलाफ हार पर भी बात की और कहा कि ये मैच पूरे सीजन की तरह ही रहा. उन्होंने बताया, "आज बल्लेबाजों ने कोशिश तो की, लेकिन हम पूरे सीजन की तरह ही दबाव में खेले. हमने गेंदबाजों पर दबाव नहीं बनाया और विकेट भी खो बैठे."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या रहा मुकाबले का हाल
25 अप्रैल को चेन्नई स्थित एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए. लेकिन हैदराबाद ने इसे 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने 4 विकेट लेकर चेन्नई को कम स्कोर पर ही रोक लिया था, वहीं इशान किशन और कामिंदु मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ हैदराबाद अंक-तालिका पर 8वें नंबर पर पहुंच गई. उनके 9 मुकाबलों में 6 अंक हैं. वहीं सीएसके 9 मुकाबलों में सिर्फ 4 अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं