विज्ञापन

अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई टीम पर भड़के श्रीकांत, बोले- 'सेलेक्टर्स ने बड़ी गलती कर दी'

अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई सीरीज के लिए भारतीय टीम से कृष्णमाचारी श्रीकांत खुश नहीं हैं. उनका मानना है आगामी सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई टीम पर भड़के श्रीकांत, बोले- 'सेलेक्टर्स ने बड़ी गलती कर दी'
कृष्णमाचारी श्रीकांत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज का इस्तेमाल भारत के युवा खिलाड़ियों के पूल को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि हाल में मिली हार की वजह से चयनकर्ताओं ने अफगान सीरीज में टीम के साथ प्रयोग नहीं किया. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'आयरलैंड और इंग्लैंड में सीरीज हारने के बाद, चयनकर्ताओं ने कोई रिस्क न लेने का फैसला किया और अफगानिस्तान के खिलाफ एक मजबूत टीम चुनी. वे पूरी ताकत लगा रहे हैं, लेकिन यह एक गलती है. अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ आपको युवाओं को आजमाना चाहिए था. हार के डर से ताकतवर टीम चुनी गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद यह एक डेस्परेशन मूव जैसा लगता है. यह टीम लगभग वैसी ही है जैसी उन्होंने इंग्लैंड के लिए चुनी थी.'

भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सभी छह टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके बाद दूसरी क्लास की भारतीय टीम ने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीता.

अफगान सीरीज के लिए घोषित टीम में 4 इंजर्ड खिलाड़ी हैं. इस पर श्रीकांत ने कहा, 'सिर्फ बेंगलुरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार नहीं किया जा सकता. इन चारों ने मैच-फिटनेस साबित नहीं की है. वे किस आधार पर फिटनेस के दायरे में आते हैं? सिर्फ इसलिए कि आप बेंगलुरु सीओई में अपनी फिटनेस साबित कर देते हैं, क्या आप फिट हैं? इसी तरह हर्षित राणा इंग्लैंड गए थे, और फिर वहां उनके साथ क्या हुआ? इसलिए मैच-फिटनेस जरूरी है.'

अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है, लेकिन ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं.

भारत और अफगानिस्तान सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी.

यह भी पढ़ें- जॉनी बेयरस्टो के थ्रो से साथी खिलाड़ी चित्त, मैदान पर दर्द और ड्रेसिंग रूम में लगे ठहाके, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com