विज्ञापन

Banks Strike: हड़ताल पर SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक के ग्राहकों के लिए SLBC की एडवायजरी 

Bank Strike 28 to 30 September Advisory: बैंकों की ओर से एडवायजरी जारी कर ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना काम निपटा लें. बैंक बंद होने की स्थिति में ग्राहकों को क्‍या करना चाहिए, इस बारे में भी बताया गया है. पूरी डिटेल गाइड है यहां.

Banks Strike: हड़ताल पर SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक के ग्राहकों के लिए SLBC की एडवायजरी 
Bank Strike हो तो क्‍या करें?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

28-30 September Banks Strike Advisory: बैंक यूनियन के साथ सरकार की ओर से बातचीत सफल नहीं होने के चलते अब 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली बैंक हड़ताल तय मानी जा रही है. इसको लेकर अब गुजरात की स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) ने ग्राहकों के लिए एडवायजरी जारी की है. SLBC गुजरात ने एक तरह से आज यानी 25 सितंबर को डेडलाइन बताते हुए ग्राहकों को सावधान किया है. इसने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे आज 25 सितंबर तक ही अपने जरूरी लेन-देन पूरी कर लें. 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा के बाद SLBC-गुजरात ने अपने कन्‍वीनर बैंक, BoB यानी बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर ये एडवायजरी जारी की है. 

SLBC यानी स्‍टेट लेवल बैंक कमेटी में कौन-कौन से बैंक?

  • बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
  • केनरा बैंक (Canara Bank)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • इंडियन बैंक (Indian Bank)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
  • अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक भी, जैसे
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र

डिजिटल बैंकिंग के इस्‍तेमाल की सलाह 

SLBC ने ग्राहकों को ये भी सलाह दी है कि वे 28 से 30 सितंबर तक होने वाली प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले डिजिटल बैंकिंग चैनलों का ज्यादा इस्तेमाल करें. 

ट्रांजैक्‍शन, पेमेंट, पैसे ट्रांसफर के लिए ग्राहक नेट बैंकिंग, एटीएम, यूपीआई (UPI) जैसे माध्‍यमों का इस्‍तेमाल किया जा सकता है. जहां तक UPI ट्रांजैक्‍शन पर MDR चार्ज की बात है तो ये आने वाले 15 अक्‍टूबर से लागू होगा.  

रोजमर्रा के लेन-देन के लिए, ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि बैंक शाखाओं में जाने की जरूरत कम हो.

लगातार 3 दिन तक बैंकों की हड़ताल 

बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक लगातार 3 दिन तक हड़ताल का ऐलान किया है. इसमें बड़ी संख्‍या में बैंक कर्मचारी शामिल होंगे. ऐसे में कर्मचारियों की भागीदारी के चलते इन तीन दिनों के दौरान बैंक शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है. इसलिए ग्राहकों से कहा गया है कि वे अपनी बैंकिंग जरूरतों की योजना पहले से बना लें ताकि उन्हें कम से कम परेशानी हो.

अगर कैश की जरूरत हो तो क्‍या करें?

SLBC-गुजरात ने ग्राहकों को आने वाले दिनों के लिए अपनी कैश की जरूरतों का अंदाजा लगाने और जरूरत पड़ने पर एटीएम और कैश रीसाइक्लर मशीनों का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अलग से ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हड़ताल से पहले शाखा से जुड़े जरूरी काम पूरे कर लें और जो सेवाएं दूर से ही ली जा सकती हैं, उनके लिए एटीएम, कस्टमर सर्विस पॉइंट और डिजिटल बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल करें.

इस रविवार को बैंक खुले रहेंगे 

प्रस्तावित हड़ताल के कारण कामकाज में लंबे समय तक रुकावट आने की भी आशंका है, क्योंकि 26 और 27 सितंबर को चौथा शनिवार और रविवार है. लेकिन शनिवार की छुट्टी के बाद रविवार को बैंक में छुट्टी नहीं रहेगी. 

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहक हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उस दिन बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट के कामकाज को मंजूरी दे दी है.

क्‍यों हड़ताल पर जाने वाल हैं बैंक यूनियन 

सरकार ने कहा है कि UFBU की हड़ताल मुख्य रूप से पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह की मांग से जुड़ी है. सरकार ने यह भी कहा है कि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल बैंकों की छमाही क्लोजिंग (30 सितंबर) के समय हो रही है, जब रिकॉन्सिलिएशन, प्रोविजनिंग और ट्रेजरी व मार्केट ऑपरेशन जैसे काम किए जाते हैं. 

SLBC-गुजरात की एडवाइजरी का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहक उस दौरान भी जरूरी वित्तीय लेन-देन कर सकें, जब शाखा-आधारित सेवाएं बाधित हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: 

UPI Charge का एक भी पैसा, सरकारी खजाने में नहीं जाएगा, जानिए आपकी फीस से किसकी होगी कमाई?

No UPI Day: इस तारीख को UPI पेमेंट नहीं लेंगे दुकानदार, काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड, क्‍या कैश लेकर जाना होगा बाजार?

UPI चार्ज पर वित्त मंत्रालय ने लिए 3 बड़े फैसले, व्‍यापारियों संग मीटिंग जल्‍द, ग्राहकों के हित में गारंटी, IBA को दिया ये टास्‍क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Strike, Bank Strike 2026, 5 Days Bank Working Latest News, 5 Days Banking News Today, Bank Union Strike 2026 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com