विज्ञापन

भारत घूमने आने से डर रही थी विदेशी महिला ट्रैवलर, बोली- जीवनभर याद रहेगा ये अनुभव

भारत घूमने के बाद महिला ट्रैवलर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. उसने बताया कि वह सालों तक भारत आने से डर रही थी. भारत के बारे में बहुत कुछ सुना था.

भारत घूमने आने से डर रही थी विदेशी महिला ट्रैवलर, बोली- जीवनभर याद रहेगा ये अनुभव
भारत घूमने आने से डर रही थी विदेशी महिला ट्रैवलर
Instagram/Karina

Viral Video: सालों तक भारत आने से डरने वाली एक विदेशी महिला टूरिस्ट ने इंडिया के बार में अपना अनुभव शेयर किया है. महिला हाल ही में भारत घूमने आई थी. वह जयपुर, जोधपुर, बूंदी, आगरा का ताजमहल व वाराणसी समेत भारत के अलग-अलग जगहों पर घूमी. जिसकी तस्वीरें महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया है. महिला ने बताया कि मैंने इस देश के बारे में बहुत सी अलग-अलग बातें सुनी थीं और उनमें से कई बातों ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया है. मैंने इस देश में जो अनुभव किया है कि पूरे जीवन नहीं भूलूंगी.

दिल्ली, जयपुर-आगरा गई महिला

महिला (Karina) खुद इंस्टाग्राम पर ट्रैवलर बताती है. उसके इंस्टा अकाउंट पर 5 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और उसने 850 से अधिक पोस्ट भी किया है. विदेशी महिला ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बीते अप्रैल व मई महीने में भारत से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिनमें दिल्ली के लोटस टेंपल, आगरा का ताजमहल, जयपुर का हवामहल जैसे प्रमुख जगहों की तस्वीरें हैं.

महिला ने 14 अप्रैल को एक पोस्ट में बताया कि उसने ताज महल, हम्पी, आगरा का किला, एत्माद-उद-दौला, किशनगढ़ डंपिंग यार्ड, आमेर का किला, जगत निवास पैलेस होटल, जैसलमेर का किला, जसवंत थड़ा, कोटा में चंबल रिवरफ्रंट, बूंदी किला पैलेस और एलोरा की गुफाएं देखा. 

घूमने के बाद महिला ने शेयर किया अनुभव

अब भारत घूमने के कई महीनों बाद विदेशी महिला ने अपने अनुभव इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं. महिला ने कहा कि मैंने भारत के बारे में जो सुना था. उससे सालों तक मैं भारत आने से हिचकिचाती रही. कुछ बातों ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या मैं इस अनुभव के लिए तैयार हूं. मैं इसे ठीक से समझा नहीं सकती, बस इतना जानती थी कि मैं इसे खुद देखना चाहता था.

विदेशी टूरिस्ट ने बताया कि जब मैं यहां आ चुकी हूं, तो सच कह सकती हूं कि यहां आने से पहले मेरी जो भी चिंताएं थीं, वे सब दूर हो गई हैं. इस यात्रा को मेरे लिए इतना खास बनाने वाली चीज़ों में से एक थे यहां के लोग. मुझे बहुत अपनापन महसूस हुआ, लगा कि लोग मुझे देख रहे हैं और मेरी परवाह कर रहे हैं. लोग उत्सुक, खुले विचारों वाले, दयालु और अक्सर मदद के लिए तैयार रहते थे. 

अनुभव को कभी नहीं भूलूंगी- महिला

ऐसे कई छोटे-छोटे पल आए जब किसी ने खास तौर पर यह पक्का किया कि मैं ठीक हूं या बस मुझसे जुड़ना चाहा. मुझे यह भी लगा कि यहां का टूरिज़्म उन कई जगहों से अलग है जहां मैं पहले गई हूं और मेरे लिए इस बात ने अनुभव को और भी खास बना दिया. मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं बस एक और टूरिस्ट हू, जो यहां से गुज़र रहा है.

महिला ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ मेरे कई सच्चे अनुभव, बातचीत और ऐसे अनपेक्षित पल रहे जिन्होंने मुझे आम टूरिस्ट नज़रिए से हटकर भारत को अनुभव करने का मौका दिया. मैंने सुरक्षित महसूस किया, मैंने अपनापन महसूस किया, मैंने महसूस किया कि लोग मुझे देख रहे हैं और सबसे ज़रूरी बात, मुझे लोगों से जुड़ने का ऐसा मौका मिला जैसा मैंने पहले किसी और देश में अनुभव नहीं किया था. भारत ने मुझे बहुत सी खूबसूरत यादें दीं, लेकिन सबसे बढ़कर इसने मुझे ऐसे रिश्ते दिए जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगी. मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि मैंने उस एहसास की बात मानी जो मुझे यहां खींच रहा था.

यह भी पढे़ं-

'मुझे इसके मुंह से मां सुनना है' गंभीर बीमारी से जूझ रही 2 साल की बच्ची, मदद के लिए गिड़गिड़ा रही महिला

जापान के गांव देखने पहुंची इंडियन यूट्यूबर, बोली- 'ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर नहीं भूलूंगी'
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Foreign Tourist, Foreign Tourist India Experience
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com