विज्ञापन

Sports Top 5: 'पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी', कपिल देव ने पाक के भारत ने खिलाफ ना खेलने पर कही बड़ी बात, ICC पर सबकी निगाहें

Sports Top 5: पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने को कहा है. इस मामले में पाकिस्तान बैकफुट पर नजर आ रहे है. वहीं फैंस की नजरें आईसीसी पर हैं.

Sports Top 5: 'पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी', कपिल देव ने पाक के भारत ने खिलाफ ना खेलने पर कही बड़ी बात, ICC पर सबकी निगाहें
Sports Top 5: आईसीसी पर सबकी निगाहें

जब से पाकिस्तानी सरकार ने ऐलान किया है कि पाकिस्तानी टीम 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेगी, तभी से फैंस की नजरें आईसीसी पर हैं कि क्रिकेट की शीर्ष निकाय की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है. इस बीच पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका लैंड कर चुकी है. वहीं भारतीय टीम भी तैयार है. इन सबके बीच सूत्रों ने एनडीटीवी को मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कई बोर्डों को संपर्क किया गया है, लेकिन उसे किसी से भी समर्थन नहीं मिल रहा है. वहीं इस बीच एनडीटीवी से बात करते हुए कपिल देव ने बड़ी बात कही और कहा है कि पाकिस्तान ने सालों से हमें शानदार टैलेंट दिए हैं. लेकिन अगर आप इन लड़कों को वर्ल्ड कप में खेलने नहीं देंगे, तो आप एक पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं और खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं

पाकिस्तान को नहीं मिला समर्थन

T20 वर्ल्ड कप विवाद में एक नया मोड़ आया, क्योंकि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन कहा है कि वो भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेंगे. भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होना है, लेकिन पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से स्थिति और जटिल हो गई है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते कई दूसरे बोर्ड से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से भी सपोर्ट नहीं मिला. पाकिस्तान ने अभी तक ICC से संपर्क नहीं किया है.

पढ़ें पूरी खबर: जानें क्या हुई पाकिस्तानी और अन्य बोर्ड के बीच बातचीत

क्या फैसला लेगी आईसीसी

आईसीसी क्या फैसला लेगी, इसको लेकर सवाल है. आईसीसी ने बीते दिनों प्रेस रिलीज जारी की थी और पाकिस्तान से उसके स्टैंड पर दोबारा सोचने पर विचार किया था. आईसीसी ने भी साफ किया था कि पीसीबी की तरफ से उसे कोई जानकारी नहीं मिली है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मसले पर आईसीसी की मीटिंग होनी है, लेकिन यह मीटिंग कब होगी, इसको लेकर स्थिति अभी तक साफ नहीं हैं. इस बीच आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मणि की मानें तो इस मामले में पाकिस्तानी को शायद ही किसी बैन का सामना करना पड़े.

यहां पढ़ें पूरी खबर: T20 WC 2026: 'तो कोई बैन नहीं लग सकता', भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट के बाद भी कैसे बच सकता है पाकिस्तान

रोहित शर्मा ने पद्मश्री मिलने पर दिया रिएक्शन

रोहित का कहना है कि वह भारत के लिए मैच जीतना जारी रखेंगे. 'पद्म श्री' से सम्मानित होने को रोहित शर्मा ने खास पल बताते हुए उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने क्रिकेट करियर में उनका साथ दिया. रोहित ने कहा कि अपने देश के लिए मैच और ट्रॉफियां जीतने की मेरी कोशिश हमेशा जारी रहेगी.

यहां पढ़ें पूरी खबर: पद्मश्री सम्मान मिलने पर क्या बोले रोहित शर्मा

महिला क्रिकेट में निवेश करेगी CSK फ्रेंचाइजी

विमेंस प्रीमियर लीग के चार पूरे सीज़न के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने कन्फर्म किया है कि फ्रेंचाइजी आखिरकार महिला क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार है. भारतीय क्रिकेटिंग इकोसिस्टम की सबसे सफल टीमों में से एक, CSK आने वाले सालों में अपनी पहचान बढ़ाना चाहेगी, जिसमें महिला क्रिकेट उसकी पहली प्राथमिकता होगी.

यह कन्फर्मेशन CSK के CEO कासी विश्वनाथन ने दिया, जो इन्वेस्ट इन तमिलनाडु कॉन्क्लेव में बोल रहे थे. विश्वनाथन ने कहा कि हालांकि यह कदम तुरंत नहीं उठाया जाएगा, लेकिन फ्रेंचाइजी की भविष्य में महिला क्रिकेट में निवेश करने की पक्की योजना है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि CSK समय के साथ दूसरे खेलों में भी मौके तलाश सकती है.

'पाकिस्तान की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी'

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ ना खेलने पर कहा है कि यह खिलाड़ियों या बोर्ड का नहीं बल्कि सरकार का फैसला है. कपिल देन ने कहा,"अगर यह फैसला खिलाड़ियों ने लिया है, तो वे सामने आकर कह सकते हैं. लेकिन, अगर बोर्ड कहता है कि आप नहीं खेलेंगे, तो देश की इज्जत कम होती है. पाकिस्तान के लिए हालात अच्छे नहीं दिख रहे हैं. आप एक पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं. पाकिस्तान ने सालों से हमें शानदार टैलेंट दिए हैं. लेकिन अगर आप इन लड़कों को वर्ल्ड कप में खेलने नहीं देंगे, तो आप एक पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं और खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आप अपने ही खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं."

यहां देखें क्या बोले कपिल देव, देखें पूरा वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com