विज्ञापन

Sports Evening Top 5 News: सनी गावस्कर पाकिस्तान के फैसले पर भड़के, ICC ले सकती है ये कड़े फैसले

Sports Evening Top 5 News: रविवार को पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार के फैसले के बाद खबरों की दुनिया इसी घटना के इर्द-गिर्द सिमट गई. और लगातार कुछ न कुछ अपडेट हो रहा है

Sports Evening Top 5 News: सनी गावस्कर पाकिस्तान के फैसले पर भड़के, ICC ले सकती है ये कड़े फैसले
T20 World Cup 2026:

 रविवार को पाकिस्तान के अगले महीने शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मुकाबला न खेलने की खबर आई, तो विश्व क्रिकेट में उथल-पुथल मच गई. खबरों की दुनिया इसी के इर्द-गिर्द आकर ठहर गईं. और आज भी खेल की दुनिया की हर दूसरी बड़ी खबर टी20 विश्व कप के आस-पास ही है. चलिए शाम तक तक की खेल की 5 बड़ी खबरों के बारे में जान लें:

1. पाकिस्तान के फैसले पर गावस्कर हुए आग बबूला, बोले-मिले  कड़ी सजा:

सुनील गावस्कर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा,"जो फैसला लिया है, वो सरकार ने लिया है. ये राजनीतिक फैसला हुआ. खेल मंत्रालय ने फैसला लिया नहीं है. सरकार ने ट्वीट किया है कि भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे. यह एक राजनीतिक फैसला है. बाकी टूर्नामेंट खेल रहे हैं. सिर्फ भारत के खिलाफ नहीं  खेल रहे. मैं पूछना चाहता हूं आज यो यूथ टीम खेल रही थी भारत और पाकिस्तान की, उसे क्यों होने दिया."

2.  ICC लगा सकती है पाकिस्तान पर कई बड़े प्रतिबंध, निलंबन से लेकर जुर्माने तक कई विकल्प

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी.  इस मामले पर लगातार खबरें अपडेट हो रही हैं. और ताजा खबर यह है कि अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलता है, तो ICC उसके खिलाफ अलग-अलग कई बड़े प्रतिबंध लगा सकती है. दोनों देशों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है. पाकिस्तान सरकार के बयान में इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ विश्व कप मैच का बहिष्कार करेगा.

3भारत के साथ मैच न खेलने वाले पाकिस्तान के फैसले पर BCCI का आया पहला रिएक्शन 

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच न खेलने वाले फैसले पर बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया है. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के स्टैंड पर रिएक्ट किया है और कहा है कि जब तक आईसीसी से कोई बात नहीं होगी तब तक बीसीसीआई आगे कोई फैसला करेगा. राजीव शुक्ला ने कहा, "ICC ने एक बड़ा बयान जारी किया है, उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप के बारे में बात की है. हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं. जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते, BCCI इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा."

4'यह हमारा फैसला नहीं है', भारत के साथ न खेलने को लेकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने तोड़ी चुप्पी

 पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा  ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर रिएक्ट किया है. सलमान अली आगा से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो पाक कप्तान ने कहा "टीम सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी किए गए किसी भी निर्देश का पालन करेगी. हम वर्ल्ड कप में जा रहे हैं. यह हमारा फैसला नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते. भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते. हमारी सरकार, PCB चीफ हमें जो भी करने को कहेंगे, हम वही करेंगे.

5. भारत से मैच न खेलने के फैसले पर केविन पीटरसन ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

स फैसले के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया जो खूब वायरल है. पीटरसन ने अपने पोस्ट में लिखा, "पक्का नहीं पता कि ग्रुप और प्ले-ऑफ की वजह से भारत इस वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान से मिल पाएगा या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से मना कर देगा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com