विज्ञापन

Bujho To Jane: किस देश को कहा जाता है काला सोना?

Land of Black Gold: काला सोना सुनते ही हमारे दिमाग में सिर्फ पैसा आता है, लेकिन क्या आप जनते हैं यहां काले सोने का मतलब ढेर सारा पैसा नहीं, बल्कि कच्चा तेल है.

Bujho To Jane: किस देश को कहा जाता है काला सोना?
Land of Black Gold Answer

Land of Black Gold: काला सोना सुनते ही हमारे दिमाग में सिर्फ पैसा आता है, लेकिन क्या आप जनते हैं यहां काले सोने का मतलब ढेर सारा पैसा नहीं, बल्कि कच्चा तेल है. जी हां काले तेल का मतलब पेट्रोलियम से है, जो कुवैत में पाया जाता है. इसलिए कुवैत को काले सोने की धरती कहा जाता है. कुवैत की कहानी में तेल का बड़ा हाथ है. पहले यहां के लोग मछली पकड़ने, मोती ढूंढने और व्यापार से ही अपना गुजारा करते थे, लेकिन जब यहां तेल मिला तो सब बदल गया. 

कुवैत की कहानी 

कुवैत की कहानी आपको हैरान कर देगी. यह एक ऐसा देश है, जिसकी तकदीर बदल गई जब जमीन के नीचे छिपा तेल सोना बन गया, 20वीं सदी में जब दुनिया को कच्चे तेल की जरूरत बढ़ी, तो मांग की उछाल ने इस देश को रातों-रात अमीर बना दिया. 

बुर्गान तेल क्षेत्र

कुवैत का बुर्गान तेल क्षेत्र एक पावरहाउस है यह दुनिया के सबसे बड़े तेल क्षेत्रों में से एक, जो हर दिन लाखों बैरल कच्चा तेल निकालता है. यह कुवैत की अर्थव्यवस्था की जान है, और आने वाले सालों में भी यहां से इसी स्पीड में तेल निकलने की संभावना है, जिससे देश की कमाई स्थिर रखी जा सकती है. 

कुवैत में रात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कहां है?

कुवैत टॉवर: शहर के खूबसूरत नजारों के लिए एकदम सही जगह
द ग्रैंड मस्जिद: एक शानदार आर्किटेक्चरल आश्चर्य
फैलाका आइलैंड: ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य का मिश्रण
कुवैत नेशनल म्यूजियम: देश के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए
लिबरेशन टॉवर: शहर के पैनोरमिक व्यू के लिए

इसे भी पढ़ें: Restaurant Style Tomato Soup: अब घर पर होटल जैसा टमाटर सूप बनाना होगा आसान, बस नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Which Country Is Known As Black Gold Fossil Fuel, Which Country Is Known As Black Gold In India, Which Country Is Known As Land Of Silver, Land Of Black Gold Country
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com