विज्ञापन

फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी, लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया 787 फ्लाइट की रोकी गई उड़ान

एयर इंडिया के स्पोकपर्सन ने बताया, “हमें जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है. इस जानकारी के बाद हमने संबंधित विमान को ग्राउंड कर दिया है.

फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी, लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया 787 फ्लाइट की रोकी गई उड़ान
एयर इंडिया की 787 विमान में आई खराबी.
नई दिल्ली:

Air India Flight: हीथ्रो (लंदन) से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की 787-8 विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत आई. जिसके बाद विमान की उड़ान को रोक दिया गया. एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हीथ्रो से बेंगलुरु आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 132 में आज इंजन स्टार्ट के दौरान बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार RUN पोज़िशन में नहीं टिक पाया और CUTOFF पोज़िशन की ओर लौट गया. जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फ्लाइट की उड़ान को रोक दिया गया. 

खराबी के बारे में एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया, “हमें जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है. इस जानकारी के बाद हमने संबंधित विमान को ग्राउंड कर दिया है और पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जाँच कराने के लिए OEM को शामिल किया है. यह मामला विमानन नियामक DGCA को भी सूचित कर दिया गया है. DGCA के निर्देश के बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की थी, और कोई समस्या नहीं मिली थी. एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

मालूम हो कि अहमदाबाद में पिछले साल क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में भी फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के बाद हादसे की बात सामने आई थी. फिलहाल लंदन में रोकी गई एयर इंडिया की विमान की जांच जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

फ्लाइट में क्या होता है फ्यूल स्विच

किसी फ्लाइट में फ्यूल स्विच वे स्विच होते हैं जो विमान के इंजनों में ईंधन के फ्लो को कंट्रोल करते हैं. इनका उपयोग पायलट जमीन पर इंजन चालू या बंद करने के लिए करते हैं, या उड़ान के दौरान इंजन खराब होने पर इंजन को मैन्युअल रूप से बंद या चालू करने के लिए करते हैं.

यह भी पढ़ें - कोई समस्या नहीं मिली... एयर इंडिया ने बोइंग जेट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच की पूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India 787, Heathrow To Bangalore Flight, Air India Dreamliner, Air India Dreamliner News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com