विज्ञापन

भारत के साथ मैच न खेलने वाले पाकिस्तान के फैसले पर BCCI का आया पहला रिएक्शन

BCCI vice president Rajeev Shukla on Pakistan: पाकिस्तान सरकार के बयान में इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ विश्व कप मैच का बहिष्कार करेगा

भारत के साथ मैच न खेलने वाले पाकिस्तान के फैसले पर BCCI का आया पहला रिएक्शन
IND vs PAK match in T20 World Cup 2026: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बयान
  • पाकिस्तान की सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने का आधिकारिक फैसला किया है
  • पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए के साथ मुकाबले में हिस्सा लेगी
  • पाकिस्तान की टीम अपना अभियान नीदरलैंड के खिलाफ सात फरवरी को कोलंबो में शुरू करेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Pakistan to boycott T20 World Cup match Vs India: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच न खेलने वाले फैसले पर बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया है. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के स्टैंड पर रिएक्ट किया है और कहा है कि जब तक आईसीसी से कोई बात नहीं होगी तब तक बीसीसीआई आगे कोई फैसला करेगा. राजीव शुक्ला ने कहा, "ICC ने एक बड़ा बयान जारी किया है, उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप के बारे में बात की है. हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं. जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते, BCCI इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा". 

बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी. दोनों देशों के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तानी सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है. 

ये भी पढ़ें-  दांव पर 45 हजार करोड़ रुपये.. टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के पैंतरे की इनसाइड स्टोरी

सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और यूएसए के साथ ग्रुप-ए में शामिल है. पाकिस्तानी टीम 7 फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने विश्व कप मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, लेकिन इस मांग को आईसीसी ने नहीं स्वीकारा. इसके बाद बांग्लादेश को मेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। उसके स्थान पर ग्रुप-सी में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है.

पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com