भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और सचिव जय शाह (Jai Shah) साउथम्पटन में 18 जून से खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए इंग्लैंड जा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार अभी की योजना के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष और सचिव दोनों के डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए साउथम्पटन में मौजूद रहेंगे. भले ही ये दोनों WTC FINAL के लिए इंग्लैंड में उपलब्ध रहेंगे, लेकिन ये दोनों इंग्लैंड में एक बड़े मकसद के साथ जा रहे हैं.
नगवासवाला ने फैंस को चौंकाया, इस "साइलेंट परफॉरमेंस" ने इंग्लैंड दौरे में बनाया स्टैंड-बाय
उन्होंने कहा, ‘अभी की योजना के मुताबिक गांगुली और शाह दोनों ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान वहां मौजूद रहेंगे.' इस दौरान दोनों इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से इंडियन प्रीमियर लीग के बचे हुए 31 मैचों को ब्रिटेन में आयोजित करने की संभावना के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड की नीतिगत फैसलों के बारे में भी बातचीत कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आईपीएल बायो-बबल में कई खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इस टी20 लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. मिडलसेक्स, सरे, वारविकशर और लंकाशर काउंटी टीमों ने आईपीएल के बचे हुए मैचों की मेजबाजी में रुचि व्यक्त की है. इसके साथ ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी आईपीएल को उनके देश में करने वकालत की. पीटरसन ने ‘बेटवे' के कॉलम में लिखा, ‘‘इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के बाद थोड़ा समय होगा. भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पहले से ही यहां होंगे, इसके साथ ही इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी उपलब्ध होंगे.'
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी-ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं