विज्ञापन

अजीत अगरकर ने किया नजरअंदाज, फिर बल्ले से दिया जवाब! प्रभसिमरन सिंह ने 47 गेंदों में 125 रन कूटकर मचाया तहलका

Prabhsimran Singh, Sher-E-Punjab T20 League, 2026: प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 47 गेंदों पर धमाकेदार 125 रन बनाकर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. बता दें कि प्रभसिमरन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिल पाया है.

अजीत अगरकर ने किया नजरअंदाज, फिर बल्ले से दिया जवाब! प्रभसिमरन सिंह ने 47 गेंदों में 125 रन कूटकर मचाया तहलका
Prabhsimran Singh vs Ajit Agarkar: प्रभसिमरन सिंह ने बल्ले दिया जवाब

Prabhsimran Singh: एक तरफ जहां अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ जिसमें प्रभसिमरन सिंह को जगह नहीं मिली, लेकिन टी-20 टीम से बाहर किए जाने के बाद प्रभसिमरन सिंह ने शेर-ए-पंजाब T20 लीग, 2026 के पांचवें मैच में जो किया उसने एक तरह से सेलेक्टर्स की आंख खोलने का काम किया है.  अमृतसर के खिलाफ मैच में जालंधर वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए प्रभसिमरन सिंह ने 47 गेंदों में 125 रन कूटकर अजीत अगरकर को जवाब देने का काम किया है. इसी मैच में उनके साथी जो अमृतसर टीम की ओर से खेल रहे अभिषेक शर्मा ने भी 36 गेंद पर 82 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के लगाए.

लेकिन प्रभसिमरन सिंह का शतक अभिषेक की पारी पर भारी पड़ा. प्रभसिमरन का यह तूफानी शतक उस समय आया जब चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में नजरअंदाज कर दिया गया, बता दें कि प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला था लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. ऐसे में उम्मीद थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें आजमाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका. 

बल्ले से दिया जवाब अमृतसर के खिलाफ मैच में प्रभसिमरन सिंह ने केवल 41 गेंद पर शतक जमाया और सबसे चौंकाने वाली बात ये रहा कि उन्होंने इसके बाद 6 गेंद पर 25 रन जोड़े, अपनी पारी में प्रभसिमरन ने 14 चौके और 8 छक्के लगाने का कमाल किया. उनका स्ट्राइक रेट 266 का रहा.

प्रभसिमरन की पारी के दम पर जालंधर वॉरियर्स की टीम यह मैच 8 विकेट से जीतने में सफल रही. पहले अमृतसर सूरमास ने बल्लेबाजी की थी जिसमें अभिषेक ने 36 गेंद पर 82 और नमन धीर ने 56 गेंद पर 117 रन बनाए थे जिसके दम पर अमृतसर की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 264 रन बना सकी, जिसके बाद  प्रभसिमरन सिंह का तूफान आया.  जालंधर वॉरियर्स 16.5 ओवर में 2 विकेट पर 265 रन बनाकर मैच को जीत लिया. जालंधर वॉरियर्स को उनकी तफानी 47 गेंद पर नाबाद 125 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

ये भी पढ़ें- 8 खिलाड़ी IN, रिंकू सिंह समेत 8 OUT! अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया में क्या-क्या बदला?

ये भी पढ़ें- नंबर-2 किशोर जेना, नंबर-1 रोहित यादव, नीरज चोपड़ा के बाद 80m+ भाला फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs AFG T20I Series: चार खिलाड़ी अनफिट, नहीं किया रिजर्व के नामों का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी स्क्वाड पर उठे सवाल?

ये भी पढ़ें-15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

ये भी पढ़ें- भारत के T20I स्क्वाड में जगह न मिलने पर क्रुणाल पंड्या का छलका दर्द, ऐसे रिएक्ट कर बढ़ाई हलचल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhsimran Singh, Ajit Agarkar, India, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com