विज्ञापन

मुंबई में चल रहा था Maggi, Lay's, Kurkure पर एक्सपायरी डेट बदलने का खेल! FDA की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

मुंबई में FDA और नवी मुंबई पुलिस ने एक्सपायरी डेट बदलकर खाद्य उत्पाद बेचने के कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई में Maggi, Lay's, Kurkure, Knorr, Thums Up और Limca समेत कई ब्रांड्स के उत्पाद बरामद हुए. लाखों रुपये का स्टॉक जब्त, FIR दर्ज.

मुंबई में चल रहा था Maggi, Lay's, Kurkure पर एक्सपायरी डेट बदलने का खेल! FDA की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
AI की सहायता से ली गई सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और नवी मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक बड़े फूड रिलेबलिंग और डेट-टैंपरिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जांच में सामने आया कि एक्सपायर या शेल्फ लाइफ पूरी कर चुके पैक्ड खाद्य उत्पादों पर छपी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदलकर उन्हें दोबारा बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान Maggi, Lay's, Kurkure, Knorr, Hellmann's, Thums Up और Limca समेत कई लोकप्रिय ब्रांड्स के उत्पाद बरामद किए गए. FDA ने लाखों रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त कर लिया है और Sadhana Enterprises का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है और मामले में FIR भी दर्ज की गई है.

24 से 29 अगस्त के बीच चला संयुक्त ऑपरेशन

FDA को कथित गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद 24 से 29 अगस्त के बीच नवी मुंबई के तुर्भे TTC इंडस्ट्रियल एरिया स्थित Sadhana Enterprises परिसर में छापेमारी की गई. यह कार्रवाई महाराष्ट्र FDA और नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मिलकर की. जांच में अधिकारियों ने पाया कि खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर छपी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी. FDA के अनुसार, खाद्य उत्पादों पर छपी मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी और यूज-बाय डेट को हटाकर नई तारीखें लगाई जा रही थीं. इतना ही नहीं, कई मामलों में सामग्री (Ingredients) और न्यूट्रिशन संबंधी मूल लेबल हटाकर नए स्टिकर लगाए गए और पूरे स्टॉक को दोबारा पैक किया गया. जांच एजेंसियों का मानना है कि इससे एक्सपायर हो चुके उत्पादों को नया दिखाकर उनकी बिक्री संभव बनाई जा रही थी.

कई बड़े ब्रांड्स के उत्पाद बरामद

कार्रवाई के दौरान Lay's, Kurkure, Maggi, Fun Flips, Knorr, Hellmann's, Rasoi, Thums Up और Limca जैसे ब्रांड्स के नाम वाले उत्पाद मिले. हालांकि FDA ने कहीं भी यह नहीं कहा है कि इन ब्रांड्स की कंपनियां इस कथित गड़बड़ी में शामिल थीं. जांच का फोकस फिलहाल उन कारोबारी संस्थाओं और व्यक्तियों पर है, जिन पर री-पैकेजिंग और री-लेबलिंग का आरोप है.FDA के बयान के मुताबिक, 10 निर्यातक कंपनियों से जुड़े हजारों कार्टन खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी कीमत 75 लाख रुपये से अधिक है. इसके अलावा बिना लेबल वाले और एक्सपायर खाद्य उत्पाद भी बरामद हुए.  

लाइसेंस निलंबित, FIR दर्ज

जांच के बाद FDA ने Sadhana Enterprises का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही तुर्भे पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. अधिकारियों ने कहा है कि पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों व कंपनियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.
ये भी पढ़ें: क्या चावल भी महंगा होगा, बारिश ने बढ़ाई चिंता ? कमजोर मॉनसून के बीच धान की बुआई 14 लाख हेक्टेयर घटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News In Hindi, Food Fraud India, Expiry Date Fraud, Expired Food Products
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com