Team India against Afghanistan: इसी महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें टीम से बाहर चल रहे संजू सैमसन की वापसी हुई है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों ही मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है. वैसे कुछ खिलाड़ियों का चयन फिटनेस की शर्त के साथ किया गया है. मतलब अगर ये खिलाड़ी फिट होंगे, तभी ये टीम में बरकरार रह पाएंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे.
इन खिलाड़ियों का शर्त के साथ हुआ चयन
घोषित हुई 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा को मिलाकर कुल चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका चयन फिटनेस की शर्त के साथ किया गया है. अगर ये पूरी तरह फिट होंगे, तभी ये टीम का हिस्सा होंगे. लेकिन हैरानी की बात यह है कि BCCI ने इन खिलाड़ियों के विकल्पों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है.
हार्दिक पांड्या नहीं हुए फिट
टीम इंडिया के लिए नियमित ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का पूरी तरह फिट न होना अपने आप में झटका है. हालांकि, टीम के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही पांड्या को लगी ताजा चोट की खबरें आ गई थीं. इसके तहत कहा गया था कि उनके पैर में खिंचाव आ गया है और वह बॉलिंग नहीं कर पाएंगे. लेकिन अब चयन न होने से कुछ और ही बात साबित होती है, तो वहीं यह भी एक पहलू है कि क्या सेलेक्टर अब हार्दिक पांड्या को सिर्फ बल्लेबाज चुनने नहीं जा रहे? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि चयन से पहले आई रिपोर्ट में यह कहा गया था कि हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं. भारतीय टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
(नोट: * इन खिलाड़ियों का चयन फिटनेस पर निर्भर है)
(खबर जारी है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं