Pankaj Bhadouria Health Update: कैंसर से जंग लड़ रहीं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) इस समय अपनी जिंदगी के बेहद नाजुक दौर से गुजर रही है. जहां दर्द और आंसू तो हैं, पर उम्मीद की किरण के साथ वह हर गुजरते वक्त को एक चैलेंज की तरफ फेस करती आ रही है.
मास्टरशेफ इंडिया (Master chef India) सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया इस वक्त 'कैंसर सर्वाइवर' से बिना डरे मुकाबला कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ उनकी अगस्त के महीने में हुए इलाज की जर्नी का इमोशनल अपडेट शेयर किया है. जिसे पढ़कर किसी का भी दिल भर आए. उन्होंने इस अपडेट में दूसरे कीमोथेरेपी सेशन और बार-बार होने वाले इन्फेक्शन से लेकर बाल झड़ने तक के दर्द को बयां किया है.
अगस्त में दूसरी कीमो में बाल खोने का दर्द
हॉस्पिटल के बेड से एक तस्वीर शेयर करते हुए पंकज ने लिखा कि अगस्त का महीना किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था. दूसरे कीमोथेरेपी सेशन ने उनकी बॉडी पर बहुत गहरा असर छोड़ा है. दवाइयों और परहेज के बावजूद एक के बाद एक इन्फेक्शन ने उन्हें तोड़कर रख दिया.
फिर आया वो पल जो हर औरत के लिए किसी बुरे सपनों जैसा होता है- बालों का झड़ना. पंकज ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि यकीन मानिए, जब यह असल में होता है, तो दुनिया की कोई भी तैयारी आपको इस झटके से नहीं बचा सकती.अपने बाल खोना एक ऐसा सीन था जिसे स्वीकार करने में बहुत वक्त लगा.
पंकज भदौरिया इमोशनल नोट यहां पढ़ें
अपनों का साथ हैप्पी एंडिंग वाला जज्बा बना ताकत
पंकज ने आगे बताया कि दर्द भरे दिनों के बाद खुशियों का सूरज भी चमकता है. दोस्तों की महफिलें सजीं, त्योहारों की मिठास घुली और पंकज ने मुस्कुराते हुए मिठाइयां भी चखीं. पूरे 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद जब वह अपने परिवार के साथ डिनर पर बाहर निकलीं, तो लगा जैसे जिंदगी की गाड़ी वापस पटरी पर आ रही है.यह ठीक होने की दिशा में एक कदम जैसा लगा.
मई 2026 से शुरू हुआ था यह रियल-लाइफ ड्रामा
पंकज भदौरिया के इस संघर्ष की शुरुआत 28 मई को हुई थी, जब उन्होंने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने 'ब्रेस्ट कैंसर' की खबर शेयर कर फैंस से दुआओं की अपील की थी. सर्जरी के बाद बायोप्सी रिपोर्ट में 2mm का 'इनवेसिव HER2-पॉज़िटिव' ट्यूमर पाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें कीमोथेरेपी की सलाह दी. कीमो शुरू होने से पहले उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने लंबे बाल कटवाए थे ताकि वो आखिरी पल तक उनका लुत्फ उठा सकें.
आपके लिए और भी
लंदन के शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे, यह वजह बताई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं