दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में बुजुर्ग के हत्याकांड का खुलासा हो गया. राकेश खन्ना की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी साढ़ू की लड़की सिमरन ने कराई थी. उसने अपने प्रेमी हिमांशु के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने सिमरन, उसके प्रेमी हिमांशु, चिराग और पारस को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि 80 लाख रुपये का सोना लूटने के लिए राकेश खन्ना की हत्या की. हालांकि उसको घर से महज 1.5 लाख रुपए की ही ज्वेलरी मिली थी, बाकी ज्वेलरी मृतक ने छिपा ली थी.
घर में घुसकर हत्या की
रोहिणी सेक्टर-3 में मंगलवार (1 सितंबर) को राकेश खन्ना (60) की हत्या हो गई थी. उनकी हत्या हुई तो वह घर में अकेले थे. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस ने राकेश खन्ना के साढ़ू की लड़की सिमरन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ.
सिमरन ने लूट की योजना बनाई
जांच में पता चला कि राकेश खन्ना ने 80 लाख रुपए का फ्लैट बेचा था. उससे गोल्ड खरीद लिया था. सिमरन को ये बात पता थी. उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या करके लूट की योजना बनाई. इसमें पारस और चिराग को शामिल किया.
मौसी को मेला देखने के लिए भेज दी थी
सिमरन ने अपने मौसी को कुछ रिश्तेदारों के साथ मेला देखने के लिए भेज दी. मौसी मेला देखने चली गई और राकेश खन्ना घर में अकेले थे. इस दौरान सिमरन, हिमांशु, पारस और चिराग राकेश खन्ना के घर पहुंच गए. पारस और चिराग घर में दाखिल हो गए. घर के बाहर खड़े होकर सिमरन और हिमांशु निगरानी कर रहे थे. पारस और चिराग ने राकेश खन्ना की हत्या कर दी.
यह भी पढ़ें: थाईलैंड के तट पर पहुंचा अमेरिकी जंगी जहाज अब्राहम लिंकन, सेक्स वर्कर्स पर पड़ने लगी रेड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं