Ravichandran Ashwin on Jadeja: टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका (IND vs SL) को 165 रनों के बड़े अतंर से पीटकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में चार विकेट चटकाए. दूसरी पारी में बहुत ही कसावट भरी बॉलिंग की, लेकिन इसके बावजूद वह महान रविचंद्नन अश्विन के निशाने पर आ गए हैं. अश्विन ने कहा है कि उनके पुराने साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अब विपक्षी बल्लेबाजों के लिए पहली पसंद का आक्रामक खतरा (फ्रंटलाइन अटैकिंग थ्रेट) नहीं रहे हैं.
यह जिम्मेदारी इस हफ्ते गॉल में शायद तब हस्तांतरित हो गई जब जडेजा के साथी बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार देश से बाहर किसी टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बन गए.' अश्विन ने समझाया कि कैसे 37 वर्षीय जडेजा एक मुख्य आक्रामक स्पिनर से मध्यक्रम के एक ठोस बल्लेबाज के रूप में ढल चुके हैं, जो अपने अनुभव से गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, 'जडेजा और सुथार पूरी तरह से अलग तरह के गेंदबाज हैं. सुथार की ताकत उनके हाथों से गेंद का रोटेशन है. जडेजा विकेटों की लाइन में गेंदबाजी करेंगे और अपनी स्टॉक गेंदों से आपको नियंत्रण देंगे/ मुझे लगता है कि जडेजा अब उतने आक्रामक स्पिनर नहीं रहे. वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंद के साथ अनुभव प्रदान करेंगे और मुझे लगता है कि वह इस भूमिका में ढल चुके हैं, जो कोई बुरी बात नहीं है.'
अश्विन ने 24 वर्षीय सुथार की जमकर तारीफ की, जिन्होंने जून में न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पदार्पण के बाद से केवल दो टेस्ट मैचों के भीतर ही अपना कद काफी बढ़ा लिया है. सुथार ने टेस्ट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया था और अपनी आखिरी सात गेंदों पर चार विकेट लेकर जीत पक्की की थी.
अश्विन ने कहा, 'मानव सुथार ने पिछले टेस्ट में और इस मैच में भी आगे बढ़कर यह साबित किया है कि उन्हें भी विकेट लेना आता है. वह यह भांप रहे थे कि बल्लेबाज क्या कर सकता है और उसी के अनुसार गेंदबाजी कर रहे थे. मुझे लगता है कि जहां तक विकेट लेने का सवाल है, गेंद हाथ से कैसे निकलती है, इसका उससे कोई संबंध नहीं है.' आप इसका उपयोग कैसे करते हैं और फ़ील्ड कैसे सेट करते हैं, यह मायने रखता है. उन्होंने पहले दो टेस्ट मैचों में अपनी क्षमताओं का शानदार परिचय दिया है. वह भारत के स्पिन गेंदबाजी संसाधनों में बहुत महत्वपूर्ण हैं.'
यह भी पढ़ें: 'बस ये एक गलती मत करना', मानव सुथार का भविष्य तय कर सकती है चेतेश्वर पुजारा की ये सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं