विज्ञापन

IND vs SL: भारत यह गलती नहीं करता, तो बहुत पहले मिल जाती जीत, साबित हुई 'ब्लंडर', गौतम लेंगे 'गंभीर' फैसला?

Sri Lanka vs India: जरा सोचिए कि गॉल जीत के बाद तुरंत आई बारिश अगर एक पौना-एक घंटा खिंच जाती, तो क्या होता. शुक्र है कि प्रबंधन की गलती बनी 'ब्लंडर' जीत में आड़े नहीं आई

IND vs SL: भारत यह गलती नहीं करता, तो बहुत पहले मिल जाती जीत, साबित हुई 'ब्लंडर', गौतम लेंगे 'गंभीर' फैसला?
भारतीय कप्तान शुभमन गिल और गौगतम गंभीर नेट प्रैक्टिस के दौरान
Source: BCCI

Will India rectify its big mistake: टीम इंडिया ने गॉल में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ (IND vs SL) 165 रन के विशाल अंतर से जैसे ही जीत दर्ज करी,  ठीक इसके पांच मिनट बाद ही झमाझम बारिश आ गई. गनीमत यह रही कि यह दस मिनट के भीतर ही बंद भी हो गई. अगर यह बारिश घंटे भर के आस-पास हो जाती, तो यह भारत इस जीत से भी वंचित रह जाता. बहरहाल, अगर भारतीय प्रबंधन बड़ी चूक नहीं करता, तो कौन जानता है कि यह मैच चौथे दिन शाम या पांचवें दिन सुबह ही खत्म हो जाता क्योंकि  गौतम गंभीर एंड कंपनी की एक चूक मैच खत्म होते-होते 'ब्लंडर' में तब्दील हो गई. और अब जब दूसरा टेस्ट मैच सिर पर खड़ा है, तो अभी से यह चर्चा फैंस और पंडितों के बीच शुरू हो गई है कि क्या हेड कोच अपनी इस चूक में सुधार करेंगे?

कुलदीप का चयन गलत साबित हुआ

मैच से पहले ही यह चर्चा जोर-शोर से थी कि भारत का बॉलिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा? तीन एक ही शैली के स्पिनर? या फिर दो लेफ्ट आर्म और एक ऑफ स्पिनर? सवाल टॉस शुरू होने तक तक फिजां में तैरता रहा, लेकिन टेस्ट से पहले वॉर्म-अप मैच में कुलदीप के दो विकेट और सारांश जैन की नाकामी के कारण वोट कुलदीप के पक्ष में गया, लेकिन कुलदीप पूरे टेस्ट में फेंके 25 ओवर में 1 ही विकेट चटका सके और प्रबंधन का यह फैसला गलती नहीं, बल्कि ब्लंडर साबित हुआ. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

यह है इस 'ब्लंडर' की वजह?

कुलदीप यादव ने प्रबंधन की गलती को अपने प्रदर्शन से ब्लंडर साबित किया, तो इसके पीछे भी बहुत बड़ी वजह है. और यह सबसे बड़ी वजह रही श्रीलंका टीम में कमिंडु मेंडिस, दोनों पारियों में 16 रन से शतक बनाने से चूके सोनल दिनुषा और अर्द्धशतक बनाने वाले निरोशन डिकवेला. ये तीनों ही लेफ्टी बल्लेबाज हैं और अगर भारतीय प्रबंधन ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मौका देता, तो इन तीनों के ही खिलाफ गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर की ओर निकलती. इन तीनों को ही घुमाव के व विपरीत खेलना होता. और कौन जानता है कि अगर ऐसा  होता, तो श्रीलंका के लेफ्टी बल्लेबाज नहीं ही जलते  और मैच बहुत पहले खत्म हो गया होता. 

Latest and Breaking News on NDTV

गौतम लेंगे गंभीर फैसला? 

अब तस्वीर कदम साफ है. दूसरा टेस्ट के बीच तीन दिन का समय है. अब जबकि भारत को WTC FINAL के आसारों या रास्तों को और सुगम बनाना है, तो उसके सामने एकदम साफ है कि गिल एंड कंपनी को प्रचंड फॉर्म में चल रहे श्रीलंकाई लेफ्टी बल्लेबाजों की काट के लिए कौन सा दांव चलना होगा? क्याा गौतम अभी भी एक विकेट लेने वाले कुलदीप को इस कुतर्क और बहुत पहले ही घिस-फट चुके, "विजयी कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं" को ही पकड़ कर आगे चलेंगे या फिर सारांश जैन को मौका देंगे, जो एकदम स्वाभाविक चयन हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Manav Suthar Record: मानव सुथार का गजब कारनामा, 93 साल बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, India, India Vs Sri Lanka 2026/27, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Gautam Gambhir, Kuldeep Yadav, Gamage Sonal Dinusha, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com