- साबरमती-जम्मू तवी ट्रेन का विस्तार कर इसे श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाया जाएगा
- इस ट्रेन से राजस्थान के सात जिलों के यात्रियों को वैष्णो देवी की यात्रा में आसानी होगी
- सिरोही, पाली, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कई स्टेशन रूट में आते हैं
पश्चिमी राजस्थान से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक बड़ी सुविधा दी है. पश्चिमी रेलवे ने गुजरात से जम्मू जानेवाली साबरमती-जम्मू तवी ट्रेन का विस्तार कर इसे वैष्णो देवी तक कर दिया है. अब यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी. ट्रेन संख्या 19223 गुजरात के साबरमती से शुरू होती है और राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरती है. साबरमती-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस से वैष्णो देवी की यात्रा करनेवाले राजस्थान के इन इलाकों के यात्रियों को सुविधा हो जाएगी. यह ट्रेन सिरोही, पाली, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़ जिलों के कई स्टेशनों से होकर गुजरती है. वैष्णो देवी तक ट्रेन का संचालन 18 अक्टूबर से शुरू होगा.

जम्मू तक जानेवाली ट्रेन अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी
Photo Credit: ANI
ट्रेन का समय
साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223) सुबह 10:25 पर गुजरात में साबरमती से रवाना होती है. यह अगले दिन शाम 6:40 बजे जम्मू तवी पहुंचती है. साबरमती से जम्मू तवी की रेलमार्ग से दूरी 1493 किलोमीटर है.
18 अक्टूबर से यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक जाएगी. ट्रेन (19223) 10:25 बजे साबरमती से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:55 मिनट पर वैष्णो देवी पहुंच जाएगी.
वापसी में यह ट्रेन सुबह 4:50 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:05 बजे साबरमती पहुंच जाएगी.
#ADIUpdates
— DRM Ahmedabad (@drmadiwr) August 19, 2026
🚆 Now, your journey will be even more convenient!
Train No. 19223 Sabarmati–Jammu Tawi Express extended up to Shri Mata Vaishno Devi Katra.
📅 From 18 October 2026
🚉 Enjoy direct rail connectivity from Sabarmati to Shri Mata Vaishno Devi Katra.#TrainUpdate… pic.twitter.com/ayhjqG73uH
राजस्थान के स्टेशन
यह ट्रेन पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों से होकर गुजरती है. साबरमती से रवाना होने के बाद यह ट्रेन राजस्थान के 7 जिलों से होकर जाती है. ट्रेन सिरोही जिले के आबू रोड और पिंडवाड़ा; पाली जिले के सुमेरपुर, फालना, मारवाड़ और पाली मारवाड़; जोधपुर जिले के लूनी और पीपाड़ रोड; नागौर जिले के गोटन, मेड़ता रोड और नागौर; बीकानेर जिले के नोखा, देशनोक, बीकानेर, लालगढ़, लूनकरनसर; श्रीगंगानगर के सूरतगढ़; हनुमानगढ़ के पीली बंगा, हनुमानगढ़ और संगरिया रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.
ये भी पढ़ें-: जयपुर के कोचिंग सेंटरों को JDA कर रहा सील; मचा हड़कंप, 200 संस्थानों ने की हड़ताल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं