- जुलाई 18 से खेली जाएगी सीरीज
- श्रीलंका के ज्यादातर खिलाड़ियों की रिपोर्ट अब निगेटिव
- फैंस और समीक्षकों का उत्साह जोरों पर
कुछ ही दिन बाद टीम धवन (Shikhar Dhawan) और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज शुरू होगी. फिर से याद दिला दें कि कि अब पहला वनडे मुकाबला जुलाई 18 को खेला जाएगा. और समीक्षक और फैंस का जोर और ध्यान इस पर लगा है कि पहले मुकाबले के लिए भारत की फाइनल इलेवन क्या होगी. हर कोई अपना अंदाजा लगा है और अपने हिसाब से टीम का आंकलन कर रहे हैं. फिलहाल क्रिकेट श्रीलंका ने अपने खिलाड़ियों को दो बायो-बबल में रखा हुआ है. मतलब यह है कि एक अलग से और रिजर्व टीम भी श्रीलंका ने सीरीज के लिए तैयार रखी है. जयादातर खिलाड़ियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी है और अब ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता, जिससे यह कहा जाए कि पहला मुकाबला तय कार्यक्रम के हिसाब से 18 जुलाई को नहीं होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब यह भी आप जानते ही हैं कि पिछले दो इंट्रा-प्रैक्टिस मैचों में कई खिलाड़ियों ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है. जहां बल्लेबाजी में पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने अपने हाथ खोले, तो बॉलिंग में कुलदीप यादव और नवदीप सैनी ने दिखाया कि वह इलेवन में शामिल होने के लिए वह जरूरी फॉर्म उनके पास है. बहरहाल हमारे सूत्र श्रीलंका में हैं, वहां से जो खबरें छनकर आ रही हैं, उनके अनुसार भारत की पहले वनडे में संभावित इलेवन इस प्रकार है:
1. शिखर धवन 2. पृथ्वी शॉ 3. सूर्यकुमार यादव 4. संजू सैमसन 5. मनीष पांडे 6. हार्दिक पंड्या 7. क्रुणाल पंड्या/राहुल चाहर 8. भुवनेश्वर कुमार 9. दीपक चाहर 10. कुलदीप यादव/नवदीप सैनी 11.युजवेंद्र चहल
Sri Lanka के सभी खिलाड़ी-कोचिंग स्टाफ की Covid-19 रिपार्ट आई सामने, जानिए पूरी डिटेल्स
कोच राहुल द्रविड़ ने दौरे से पहले ही यह साफ कह दिया था कि हर मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम को खिलाया जाएगा. और मैनेजमेंट ने अगर यही नीति रखी, तो फिर उन 6 खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल है, जो टीम के साथ श्रीलंका गए हैं, लेकिन जिन्होंने भारत के लिए एक भी मुकाबला अभी तक नहीं खेला है.
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं