विज्ञापन

तिलक वर्मा का शतक भी नहीं बचा सका भारत A को, पाकिस्तान A से हार के 5 बड़े कारण

पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हरा दिया. भारत की ओर से तिलक वर्मा ने 100 रन बनाए. तिलक के अलावा अभिषेक ने 70 रन बनाए.

तिलक वर्मा का शतक भी नहीं बचा सका भारत A को, पाकिस्तान A से हार के 5 बड़े कारण
IND A vs PAK A, भारतीय टीम को मिली हार
BCCI

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए को पाकिस्तान ए ने 48 रन से हरा दिया, पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 49.2 ओवर में 313 रन बनाए जिसके बाद भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन ही बना सकी, भारत ए की ओर से तिलक वर्मा ने 100 रन की पारी खेली, भारतीय टीम अब अपना अगला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी.  वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तिलक वर्मा ने शतकीय पारी के साथ अपना दमखम दिखाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 'ग्रुप-बी' की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

भारत- ए की हार के 5 कारण


पाकिस्तान की ओपनिंग साझेदारी

पाकिस्तान के ओपनर ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की जिसने मैच को बदलने काम किया. शमीम हुसैन ने 33 और माज़ सदाक़तने 59 रन की पारी खेली, भारत के गेंदबाज पाकिस्तान पर शुरुआत में दबाव बनाने में नाकाम रहे. जिसने पाकिस्तान के लिए मैच बनाने का काम किया. 

भारत के ओपनर फेल (वैभव सूर्यंवंशी)

वैभव सूर्यंवंशी एक बार फिर फेल रहे. पाक के खिलाफ वैभव एक बार फिर कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सके. वैभव केवल 11 रन की पारी खेलने के बाद कैच आउट हुए, बड़े मैच में वैभव के इस तरह से जल्दी आउट होना मैच में भारत की हार का अहम कारण रहा है. अगर भारत के ओपनर जम जाते तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था. 

भारत के मध्यक्रम का बिखरना

इस मैच में भारत का मध्यक्रम फ्लॉप रहा, अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद नंबर 3 और नंबर 4 के बल्लेबाज टीम के लिए अच्छी पारी नहीं खेल पाए. आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र और रिंकू सिंह का न चल पाना मैच में भारत ए की हार का एक और अहम कारण रहा. 

तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी

भले ही तिलक वर्मा ने शतक जमया लेकिन उनकी पारी ने भारत पर दबाव बनाया. तिलक ने 149 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन शुरुआत से ही उनके बल्ले से रन नहीं निकले जिसने पाकिस्तानी गेंदबाजी को भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का मौका दिया. 

भारत की पारी में 40 ओवर के बाद बदला गेम

40 ओवर तक भारतीय टीम मैच को बना रही थी, आखिरी 10 ओवर में भारत को जीत के लिए 90 रन की दरकार थी.  शहबाज अहमद और तिलक वर्मा के बीच 112 रन की साझेदारी हुई लेकिन  शहबाज अहमद के आउट होते ही मैच पलट गया और आखिर में पाकिस्तान ए की टीम यह मैच 48 रन से जीतने में सफल रही. 

पाकिस्तान ए ने बनाए थे 313 रन

पाकिस्तान ए की ओर से हसन नवाज की 79 रन की तेजतर्रार पारी की मदद से 313 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था. पाकिस्तान की सीनियर सीमित ओवरों की टीम के नियमित सदस्य नवाज ने 82 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें पांच चौके और चार छक्के जड़े थे. सलामी बल्लेबाज माज सदाकत (59 रन) और शमील हुसैन (33 रन) ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 66 रन जोड़कर पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई. 

हालांकि हर्षित राणा के साथ कुछ देर तक हुई बहस के बाद हुसैन का ध्यान भटक गया और वह जल्द ही आउट हो गए.  आयुष बडोनी की गेंद पर राणा ने उनका कैच लिया. राणा ने जल्द ही रोहेल नजीर (शून्य) को भी आउट कर दिया जिससे पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 67 रन हो गया.  नवाज ने पारी की जिम्मेदारी संभाली और सदाकत के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े. हालांकि सूर्यांश शेडगे (55 रन देकर दो विकेट) ने सदाकत को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया.

इसके बाद कप्तान अब्दुल समद ने नवाज के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. इस दौरान पाकिस्तान ने छह रन प्रति ओवर से अधिक की गति से रन बनाए. हालांकि रिंकू सिंह और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के संयुक्त प्रयास से समद रन आउट हो गए. नवाज के आउट होने के बाद भारत ने मैच में अच्छी वापसी की. शेडगे की गेंद पर उनका जोरदार शॉट डीप प्वाइंट सीमा रेखा के पास बडोनी ने लपक लिया.

इस समय तक पाकिस्तान का स्कोर 38.2 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन था. इसके बाद फरहान यूसुफ ने 48 गेंद में 56 रन की पारी खेलकर टीम को 300 रन के पार पहुंचाया. इस दौरान पिच से हालांकि गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल रही थी. पाकिस्तान की टीम 49.2 ओवर में 313 रन पर ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ें | IND vs PAK Score: पाकिस्तान-A ने भारत को 48 रन से हराया, आखिर तक लड़े तिलक वर्मा

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा ने लिया वैभव सूर्यवंशी का बदला, जिस PAK गेंदबाज ने लिया था विकेट उसी के ओवर में कूट डाले 24 रन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Pakistan, Namboori Thakur Tilak Varma, Shahbaz Ahamad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com