विज्ञापन

IND A vs PAK A: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद गरमाया माहौल, PAK खिलाड़ियों ने की बदतमीजी, मचा बवाल

Vaibhav Sooryavansi Wicket vs PAK: पाकिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाकर आउट हुए, जब वैभव आउट हुए तो मैदान पर तनाव का माहौल देखने को मिला.

IND A vs PAK A: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद गरमाया माहौल, PAK खिलाड़ियों ने की बदतमीजी, मचा बवाल
Vaibhav Sooryavansi vs PAK: वैभव को आउट करने के बाद पाक खिलाड़ियों ने किया ड्रामा
X (formerly Twitter)

Vaibhav Sooryavanshi:  एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में पाकिस्तान ए के खिलाफ मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी 11 रन बनाकर मोहम्मद इमरान रंधावा की गेंद पर अब्दुल समद ने कैच लपका, वैभव ने अपनी 11 रन की पारी में 13 गेंद का सामना किया जिसमें 2 चौके लगाए. वैभव जब आउट हुए तो पाक खिलाड़ियों की खुशी सातवें आसमान पर थी. पाक खिलाड़ियों ने 15 साल के वैभव को आउट करने के बाद उनको लेकर कुछ कहा, जिसे सुनकर वैभव पवेलियन जाने से पहले पाक खिलाड़ियों को पलट देखा, पाक खिलाड़ी उनकी ओर जाने लगे, तभी अभिषेक आए और वैभव को सीधे पवेलियन जाने के लिए कहा. 

वैभव का विकेट गिरने के बाद मैदान पर कुछ देर तनाव का माहौल भी नजर आया. पाक खिलाड़ी जानबूझ कर वैभव को उकसाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अभिषेक ने यहां परिपक्वता दिखाई और अपने साथी वैभव को जाने के लिए कहा, लेकिन जब वैभव आउट होकर जा रहे थे तो ऐसा लगा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें उकसाने के लिए ऐसी हरकतें की थी. 

11 रन बनाकर आउट हुए वैभव, पाक खिलाड़ियों ने किया ड्रामा

वैभव को आउट करने के बाद, पाकिस्तानी खिलाड़ी एक साथ आ जाते हैं, वैभव को कुछ कहते हुए नजर आते हैं. पाक खिलाड़ी और उनके बीच हल्की बहस देखने को मिलती है. स्थिति काफी तनावपूर्ण हो जाती है, लेकिन अंपायर बीच-बचाव करते हैं और किसी तरह मामला शांत होता है.  आखिरकार, खिलाड़ी वहां से चले जाते हैं और अपनी-अपनी जगहों पर वापस लौट जाते हैं.  

पाकिस्तान ए ने बनाए 313 रन

पाकिस्तान ए की ओर से हसन नवाज की 79 रन की तेजतर्रार पारी की मदद से 313 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था. पाकिस्तान की सीनियर सीमित ओवरों की टीम के नियमित सदस्य नवाज ने 82 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जिसमें पांच चौके और चार छक्के जड़े थे.

यह भी पढ़ें | IND vs PAK LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी के बाद आयुष बदोनी भी OUT, पाक गेंदबाज ने आंख दिखाकर मनाया जश्न

यह भी पढ़ें | भारत-पाक मैच में बढ़ा तनाव, हर्षित राणा और मोहम्मद रंधावा भिड़े, देखकर अंपायर सदमे में, बीच-बचाव करने पहुंचे

यह भी पढ़ें | PAK ओपनर शमीम हुसैन से भिड़े हर्षित राणा, विकेट गिरते ही IND A vs PAK A मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India A, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com