कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी हरलीन देओल (Harleen Deol) का कैच देखकर हैरान रह गईं हैं. प्रियंका ने हरलीन के द्वारा लिए गए कैच का वीडियो शेयर (Video VIral) करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'महिलाएं बेस्ट होती हैं'. प्रियंका गांधी द्वारा किया गया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. बात दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में हरलीन ने बाउंड्री लाइन पर हवा में ड्राइव लगाकर एक शानदार कैच लिया. दरअसल भारतीय महिला क्रिकेटर ने दो कोशिश में कैच लेने का कमाल किया. हरलीन के द्वारा लिया गया कैच काफी मुश्किल था, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर हर कोई इस कैच की ताऱीफ कर रहा है. सचिन तेंदुलकर ने भी इस कैच का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है कि, यह कैच इस साल का सबसे बेहतरीन कैच है.
Video- हरलीन देओल के करिश्माई हवाई कैच को देखकर तेंदुलकर चौंके, बोले- इस साल का सबसे बेहतरीन कैच'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Amazing! Women are just the best! pic.twitter.com/smlaWwUW9S
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 10, 2021
इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने भी कैच को लेकर ट्वीट किया और इसे बिल्कुल टॉप क्लास वाला कैच बताया. सोशल मीडिया पर कैच का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि हरलीन दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और स्पिनर हैं. हरलीन देओल (Harleen Deol) एक बेहतरीन क्रिकेटर तो हैं ही बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है.
As good a catch one will ever see on a cricket field, from Harleen Deol. Absolutely top class. https://t.co/CKmB3uZ7OH
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 10, 2021
Brilliant effort and presence of mind. Take a bow @imharleendeol. This will be amongst the best catches ever in history of indian Cricket.pic.twitter.com/AH4wUm8gTm
— Jay Shah (@JayShah) July 10, 2021
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. पहले टी-20 में बारिश ने खेल का मजा किरकिरा कर दिया. भारत को डकबर्थ लुईस नियम के तहत पहले टी-20 में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हार मिली थी.
सूर्यकुमार यादव ने चुनी ऑल टाइम IPL XI, हैरान करते हुए धोनी को नहीं बल्कि इसे चुना विकेटकीपर
हालांकि तीसरे वनडे में मिताली और स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने का काम किया था. वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं