Harshit Rana angry reaction viral: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ए के खिलाफ मैच में हर्षित राणा ने बवाल मचा दिया है. खासकर पाक बल्लेबाजों के खिलाफ जिस आक्रामकता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं उसने मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया है. दरअसल, पाक पारी के दौरान जब शमील हुसैन बल्लेबाजी कर रहे थे तो राणा की पाक ओपनर से बहस हो गई. लेकिन इसके बाद आयुष बडोनी ने जब शमील हुसैन को हर्षित राणा के हाथों कैच कराया तो भारतीय गेंदबाज ने जिस तरह से पाक बल्लेबाज को पवेलियन जाने का इशारा किया उसने मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया.
SHAMYL HUSSAIN MOCKED HARSHIT RANA… BUT RANA HAD THE LAST LAUGH! 🔥 Ayush Badoni got Shamyl out for 33, and Harshit Rana made sure to give him a memorable send-off! “Dressing room ka direction uss taraf hai!” 💀 ABSOLUTE CINEMA! 🥶🇮🇳 https://t.co/vvnZQvjr8M
— Vivek (@vivek199928) November 22, 2026
हर्षित ने आक्रामक अंदाज में पाक बल्लेबाज को बाहर जाने का इशारा किया. हर्षित के गुस्से को देखकर पाक बल्लेबाज चुपचाप अपना सिर झुकाकर पवेलियन की ओर जाते हुए नजर आया.
🔴HARSHIT RANA PURE VIRAT KOHLI CODED BOY 😭 - Bro literlay said🎙️: BC Dressing room udhar hai 🤣 https://t.co/yp2Cv1bI1u
— Sam (@cricsam02) November 22, 2026
यही नहीं जब अगले ओवर में हर्षित राणा गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने रोहेल नज़ीर को LBW आउट कर पवेलियन की राह दिखाई, आउट करने के बाद हर्षित ने एक बार फिर आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया. पाक बल्लेबाजों के अंजर अब हर्षित राणा ने खौफ पैदा कर दिया है.
Can someone please tell me what Harshit Rana is even saying? 😭💀 #INDAvPAKA https://t.co/laVItgyA5U
— Vansh Arora (@BeelzebubJagga) November 22, 2026
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसल किया है. पाकिस्तान और भारत दोनों ही टीम ने अपने पिछले मैच की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है, आजके मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर है.
भारत ए की प्लेइंग 11:
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा और प्रिंस यादव
पाकिस्तान ए प्लेइंग 11:
शमीम हुसैन, माज़ सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा
यह भी पढ़ें | IND A vs PAK A : नो हैंडशेक' के बाद टॉस पर बवाल, सिक्के के फैसले को लेकर आमने-सामने आए दोनों कप्तान
यह भी पढ़ें | ध्रुव जुरेल के हैरतअंगेज कैच ने दिलाई एकनाथ सोलकर की याद, रवि शास्त्री बोले- बेहतरीन दौर की याद आ गई
यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars: भारत-पाक मुकाबला आज, India में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें IND vs PAK मैच LIVE
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं