विज्ञापन

SL vs IND: 'गायकों के लिए भी यह बहुत मुश्किल होगा', मांजरेकर को आईपीएल खिलाड़ियों ने अपने अंदाज श्रीलंका में चौंकाया

पूर्वव क्रिकेटर मांजरेकर इस दौर के भारतीय खिलाड़ियों से हैरान हैं, जो श्रीलंका में खेल रहे हैं. मांजरेकर को इस पर भरोसा नहीं हो रहा कि इन खिलाड़ियों ने इतनी तेजी से तकनीकी बदलाव किए हैं

SL vs IND: 'गायकों के लिए भी यह बहुत मुश्किल होगा', मांजरेकर को आईपीएल खिलाड़ियों ने अपने अंदाज श्रीलंका में चौंकाया
पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर
source: X

Sanjay Manjrekar: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है. उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की. दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो' में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं

मांजरेकर ने कहा, ‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा. लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं. मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने दोनों के मामले में.' उन्होंने खास तौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है।

मांजरेकर ने कहा, ‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है.' भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं. ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है. टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Sanjay Manjrekar, Devdutt Babunu Padikkal, Sri Lanka Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com