Shimron Hetmyer record in CPL 2026: सीपीएल में शिमरोन हेटमायर ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. सीपीएल 2026 के 22वें मैच में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच मैच में अमेज़न वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए हेटमायर ने 40 गेंद पर शतक जमाया जो सीपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है. ऐसा कर हेटमायर ने आंद्रे रसेल और टिम सीफर्ट की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. टिम सीफर्ट और रसेल ने भी सीपीएल में 40 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया है.
SHIMRON HETMYER JUST TIED THE CPL RECORD FOR FASTEST CENTURY.
— WhosLive (@WhosLiveio) September 1, 2026
He reached 100 in 40 balls before Trinbago Knight Riders' chase.
The match is live on YouTube. Open it through WhosLive: https://t.co/r2MDhYqbsI
Follow WhosLive for CPL watchlists and where each match is live. pic.twitter.com/KLb4ekgQ8A
बता दें कि 2018 में रसेल ने जमैका तल्लावास की ओर से खेलते हुए 49 गेंद पर 121 रन की नाबाद पारी खेली थी, इस पारी में रसेल ने 6 चौके और 13 छक्के लगाए थे. वहीं, टिम सीफर्ट ने 2025 में सेंट लूसिया किंग्स की ओर से 40 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया था. एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ मैच में सीफर्ट ने 53 गेंद पर 125 रन की नाबाद पारी खेली थी, इस पारी में सीफर्ट ने 10 चौके और 9 छक्के लगाए थे.
नंबर 2 पर शाई होप हैं जिनके नाम सीपीएल में 41 गेंद पर शतक लगाने का कमाल दर्ज है. शाई होप ने 2023 में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए 41 गेंद पर शतक ठोका था. बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ मैच में होप ने 44 गेंद पर 106 रन की पारी खेली थी, इस पारी में शाई होप ने 9 चौके और 8 छक्के लगाने का कमाल किया था.
नंबर 3 पर इस मामले में रसेल ही हैं जिन्होंने 42 गेंद पर भी शतक ठोका है. इस बार रसेल ने 2016 में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 44 गेंद पर 100 रन ठोके थे जिसमें 3 चौके और 11 छक्के लगाए थे.
नंबर 4 पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 2020 में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में 45 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस पारी में पूरन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए थे. नंबर 5 पर रकीम कॉर्नवाल हैं जिन्होंने भी 45 गेंद पर सीपीएल में शतक ठोका है.
वहीं, अब ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की मैच की बात करें तो गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की टीम यह मैच 9 रन से जीतने में सफल हो गई है. बारिश से प्रभावित मैच में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को 16 ओवर में 182 रन का लक्ष्य मिला था जिसे ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की टीम हासिल नहीं कर पाए और 16 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. दूसरी ओर गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे जिसमें शिमरोन हेटमायर ने 43 गेंद पर 111 रन की नाबाद पारी खेली, हेटमायर ने 8 चौके और 9 छक्के लगाए.
हेटमायर का अनोखा कमाल, 100वें मैच में शतक
इस मैच में हेटमायर ने शतक अपने 100वें CPL मैच में लगाने का करिश्मा कर दिखाया है. अब शिमरोन हेटमायर अपने 100वें CPL मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए
ये भी पढ़ें-\ सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\ रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-\ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं