Glenn Phillips catch viral : क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी कभी-कभी ऐसे कैच लपक लेते हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी ऐसा नायाब कैच देखा है जिसे लेने के बाद खुद फील्डर यकीन नहीं कर पाए, ऐसा ही करिश्मा ग्लेन फिलिप्स ने सीपीएल में कर दिखाया है, जब उन्होंने बाउंड्री पर एक नायाब कैच लपका, जिसे लेने के बाद ग्लेन फिलिप्स खुद पर यकीन नहीं कर पा रहे थे और कुछ समय के लिए सोचने पर मजबूर हो गए. सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
सीपीएल 2026 के 22वें मैच में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच मैच के दौरान ग्लेन फिलिप्स ने सुनील नरेन का कैच बाउंड्री पर लपका, ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करने आए नरेन ने ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर हुक शॉट मारा जो सीधे मीड विकेट की ओर छक्के के लिए जा रही थी. डीप मीड विकेट पर फीलिप्स खड़े थे. फील्डर को भी लग गया था कि गेंद छ्क्के के लिए जाएगी. लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने बस ऐसे ही अपना एक हाथ दाएं की गेंद की दिशा में किया लेकिन यहां पर चमत्कार हुआ.
गेंद किसी चुंबक की भांति फील्डर के हाथ से चिपक गई और छक्के के लिए जा रही गेंद नायाब कैच बन गई. कैच लेने के बाद फिलिप्स ने जो रिएक्शन दिए हैं उसे देखकर समझा जा सकता है कि उन्हें भी इसका इल्म नहीं था कि कैच इस तरह से हो जाएगा. यही कारण था कि कि कैच होने के बाद फिलिप्स कुछ समय के लिए सोच में पड़ गए थे. सोशल मीडिया पर इस कैच की भरपूर तारीफ हो रही है.
Glenn Phillips! Stop That! 🤯🤯🤯
— CPL T20 (@CPL) September 1, 2026
A crazy one-handed catch from Phillips! 🇹🇹 x 🇬🇾#CPL26 #TKRvGAW #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #OmegaXL pic.twitter.com/eFHMjjWf6U
नरेन 1 रन बनाकर आउट हुए. मैच की बात करें तो गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए जिसमें शिमरोन हेटमायर ने 43 गेंद पर 111 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी पारी में हेटमायर ने 8 चौके और 9 छक्के लगाए.
बारिश से प्रभावित मैच में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को 16 ओवर में 182 रन का लक्ष्य मिला था जिसे ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की टीम हासिल नहीं कर पाए और 16 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी. दूसरी ओर गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की टीम ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे जिसमें शिमरोन हेटमायर ने 43 गेंद पर 111 रन की नाबाद पारी खेली, हेटमायर ने 8 चौके और 9 छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं