विज्ञापन

CNG-PNG Price Hike: यहां LPG ही नहीं CNG और PNG के भी बढ़ गए दाम, इतने रुपये तक महंगी हो गई गैस

1 September 2026 CNG-PNG Rates Hike: आज एक सितंबर से जहां देशभर में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें 9.50 रुपये तक बढ़ा दी गईं, वहीं MGL ने CNG और PNG के दाम भी बढ़ा दिए हैं. जानिए क्‍या असर होगा.

CNG-PNG Price Hike: यहां LPG ही नहीं CNG और PNG के भी बढ़ गए दाम, इतने रुपये तक महंगी हो गई गैस
CNG-PNG Prices on 1 September 2026: MGL ने महंगी कर दी CNG और PNG
(NDTV File Photo)

CNG Price Hikes PNG Rates Hike: सितंबर का महीना आम लोगों के लिए महंगाई का झटका लेकर आया है. एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं हो रही हैं, दूसरी ओर महीना शुरू होते ही आज 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये तक बढ़ गए हैं और इसके साथ-साथ CNG-PNG की कीमतें भी बढ़ गई हैं. मुंबई में MGL यानी महानगर गैस लिमिटेड ने CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए हैं. MGL ने इसके पीछे पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सप्‍लाई चेन में बाधाओं को बड़ी वजह बताया है. CNG-PNG के दाम 1 से 2 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. 

अब कितने की मिलेगी कितनी CNG और PNG? 

मुंबई में CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिए गए हैं. इसके अलावा, घरेलू PNG की कीमत में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें 1 सितंबर से लागू कर दी गई हैं.  मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में CNG की नई कीमत अब 88 रुपये प्रति किलो हो गई है. 

घरेलू PNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है. बढ़ती लागत के चलते, DPNG यानी डोमेस्टिक PNG के दाम 1 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. नई कीमतें 31 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं.

महंगी गैस खरीदनी पड़ रही, इसलिए मजबूर

कंपनी का कहना है कि वैश्विक स्‍तर पर नैचुरल गैस महंगी हुई है. कंपनी के लिए नैचुरल गैस की खरीद की लागत बढ़ी है. ऐसे में CNG और PNG की कीमतों में भी संशोधन किया गया है. बताया जा रहा है कि सप्‍लाई चेन पर दबाव और इंटरनेशनल मार्केट में गैस की कीमतें पिछले 4-5 महीनों में काफी बढ़ गई है. 

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, कंपनी को ज्‍यादा 'स्पॉट RLNG' रूट से गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. MGL ने कहा है कि वह ग्राहकों को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल एनर्जी विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध है और लागत कम करके राहत देने की कोशिशें जारी रखेगी. 

ये भी पढ़ें: LPG Price Hike: महंगा हो गया LPG सिलेंडर, इतने रुपये बढ़ गए दाम, सितंबर के पहले दिन लगा झटका 

Video:  CNG के दाम पहले भी बढ़ाए जा चुके हैं, क्‍यों बढ़ाने पड़े थे दाम... देखिए वीडियो 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CNG Price Hike Latest, CNG Price Hike Maharashtra, PNG Price In Mumbai, PNG Price Increase, Mahanagar Gas Limited
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com