विज्ञापन

14730 रन और 712 इंटरनेशनल विकेट लेने वाला बांग्लादेशी बब्बर शेर मैदान में फिर से दहाड़ने को तैयार

शाकिब अल हसन को आगामी एशिया लीजेंड्स लीग के लिए बांग्लादेश टाइगर्स का कप्तान नियुक्त किया गया है.

14730 रन और 712 इंटरनेशनल विकेट लेने वाला बांग्लादेशी बब्बर शेर मैदान में फिर से दहाड़ने को तैयार
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) एक बार फिर से मैदान में दहाड़ लगाने के लिए तैयार हैं. हालांकि, गौर करने वाली बात जो है. वह यह है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं बल्कि एशिया लीजेंड्स लीग (Asian Legends League) में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. आगामी टूर्नामेंट के लिए उन्हें बांग्लादेश टाइगर्स का कप्तान नियुक्त किया है. यहां वह गेंद और बल्ले के अलावा अपनी कप्तानी से भी अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी निभाएंगे. 

2024 में देश छोड़कर चले गए थे शाकिब

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि बांग्लादेश में साल 2024 में आई राजनीतिक अस्थिरता के समय शाकिब अल हसन देश छोड़कर चले गए थे. उस दौरान वह कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में लीग मैच खेल रहे थे. मगर अबतक वह बांग्लादेश नहीं लौटे हैं. उनका कहना है कि बांग्लादेश में सुरक्षा के लिहाज से उन्हें खतरा है. इसलिए वह बांग्लादेश से दूरी बनाए हुए हैं. 

बांग्लादेश में खेलना चाहते हैं अपने करियर का मुकाबला 

शाकिब अल हसन ने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. मगर उनकी दिली इच्छा है कि वह अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी मुकाबला अपनी जमीन पर यानी कि बांग्लादेश में खेलें. जिसके बाद से ये देखना काफी दिलचस्प हो गया है कि बांग्लादेश को अपने दम पर अकेले कई मुकाबले जिताने वाले शाकिब का यह सपना पूरा हो पाता है या नहीं.

शाकिब अल हसन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की तरफ से कुल 71 टेस्ट, 247 वनडे और 129 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 130 पारियों में 37.77 की औसत से 4609, वनडे की 234 पारियों में 37.29 की औसत से 7570 और टी20 की 127 पारियों में 23.19 की औसत से 2551 रन निकले हैं. 

वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें टेस्ट की 121 पारियों में 31.72 की औसत से 246, वनडे की 241 पारियों में 29.52 की औसत से 317 और टी20 की 126 पारियों में 20.91 की औसत से 149 सफलता हाथ लगी है. 

यह भी पढ़ें- धोनी का साथी बना सुपर किंग्स का नया हेड कोच, जानें क्रिकेट के मैदान में कैसा रहा है प्रदर्शन


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Shakib Al Hasan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com