विज्ञापन

धोनी का साथी बना सुपर किंग्स का नया हेड कोच, जानें क्रिकेट के मैदान में कैसा रहा है प्रदर्शन

एल्बी मोर्कल को SA20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. मोर्कल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

धोनी का साथी बना सुपर किंग्स का नया हेड कोच, जानें क्रिकेट के मैदान में कैसा रहा है प्रदर्शन
एल्बी मोर्कल

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल (Albie Morkel) को SA20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स (Joburg Super Kings) का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. उनसे पहले यह जिम्मेदारी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) के कंधों पर थी. मगर हाल ही में उनके इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट का कोच बनने के बाद फ्रेंचाइजी को नए कोच की तलाश थी. जिसपर एल्बी मोर्कल को नियुक्त करते हुए जोबर्ग सुपर किंग्स ने उस कमी को पूरी की है. 

एल्बी मोर्कल का कोचिंग में अनुभव 

बतौर मुख्य कोच तो एल्बी के पास फिलहाल कोचिंग देने का कुछ खास अनुभव नहीं है. मगर 2018 से 2021 के बीच उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम किया था. उस दौरान मेंटोर, नेट बॉलर कोच और फील्डिंग असिस्टेंट कोच के तौर पर उन्होंने अपना योगदान दिया था. 

साल 2023 में जब SA20 लीग का आगाज हुआ. तब सुपर किंग्स की परिवार के तरफ से उन्हें जोबर्ग सुपर किंग्स का असिस्टेंट कोच बनाया गया. अब जब स्टीफन फ्लेमिंग ने अपना पद छोड़ दिया है. तब फ्रेंचाइजी ने उनके कार्य और अनुभव को देखते हुए टीम का अगला मुख्य कोच नियुक्त किया है. 

एल्बी मोर्कल का आईपीएल करियर 

एल्बी मोर्कल ने देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में कुल 91 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस बीच वह 68 पारियों में 24.35 की औसत से 974 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को कुल तीन फिफ्टी देखने को मिली थी. 

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो वह उतने ही मुकाबलों की 87 पारियों में 27.75 की औसत से 85 विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 32 रन खर्च कर चार विकेट रहा था. 

एल्बी मोर्कल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

एल्बी मोर्कल दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर एक टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. जहां उनके बल्ले से टेस्ट की एक पारी में 58.00 की औसत से 58, वनडे की 43 पारियों में 23.69 की औसत से 782 और टी20 की 38 पारियों में 21.18 की औसत से 572 रन निकले. 

वहीं गेंदबाजी के दौरान वह टेस्ट की दो पारियों में एक, वनडे की 52 पारियों में 50 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 46 पारियों में 26 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- World Reocrd! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट टीम
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Albie Morkel, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com